सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कांग्रेस की 'राह' में अब मुस्लिमो की 'चाह'.....मस्जिदों के बाहर बाटेंगी संकल्प पत्र..

2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में कांग्रेस पार्टी अब खुल के मुस्लिमो को रिझाने की तैयारी में लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, 8432 मस्जिदों के बाहर कांग्रेस अपना संकल्प पत्र बाटेंगी।

KARTIKEY HASTINAPURI
  • Sep 24 2021 3:35PM

उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावो में 'पोलिटिकल पार्टियां' अपने हर 'पोलिटिकल हथकंडे' अपना कर जनता को रिझाने की कोशिश में लगी हुई है। ओवैसी से लेकर आम आदमी पार्टी, और सपा से लेकर बसपा तक, हर पार्टी का 'नेता' मानो चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए 'अभिनेता' बनता जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजनीती में खुद का भविष्य देख रही कांग्रेस पार्टी भी लगातार जनता को 'चुनावी लॉलीपॉप' दिखने की जद्दोजहद में लगी हुई है, यानी की अब तीन दशको से उत्तर प्रदेश में अपने राजनीतिक सूखे को खत्म करने के लिए कांग्रेस पार्टी अपने पुराने 'जातीय समीकरणों' को एक बार फिरसे चुनावी मुद्दा बना कर ला रही है। 

दरअसल, अब उत्तर प्रदेश के मुस्लिम वोटरों को 'टारगेट' कर कांग्रेस से नई रणनीति का 'अविष्कार' किया है। कांग्रेस अब उत्तर प्रदेश की 8432 मस्जिदों के बाहर अपना संकल्प पत्र बांटेंगी। उस संकल्प पत्र में सपा और बीजेपी के कार्यकाल में मुस्लिमो के खिलाफ हुए अपराध, और मुस्लिमो के  लिए कांग्रेस पार्टी के वादे लिखे होंगे। आपको बता दे कि, कांग्रेस सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों की बड़ी मस्जिदों के बाहर ये संकल्प पत्र बांटेंगी। 

मुसलमानों के लिए कांग्रेस के 16 संकल्प क्या हैं?

1. CAA-NRC विरोधी आंदोलन के मुकदमे वापस होंगे-मुआवजा मिलेगा।  

2. राजस्थान की तर्ज पर मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाया जाएगा।  

3. बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली, कांग्रेस के जमाने के कताई मिल खोले जाएंगे। 

4. मनमोहन सरकार में बुनकरों के लिए जारी 2350 करोड़ रुपये खर्च होंगे

5. एसपी सरकार में बंद टैनरी खोले जाएंगे, लाइसेंस प्रक्रिया आसान करेंगे

6. अंबेडकर हॉस्टल की तर्ज पर हर जिले में मौलाना आजाद हॉस्टल खोले जाएंगे

7. अल्पसंख्यक छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी

8. मदरसा शिक्षकों के वेतन के लिए केंद्र पर दबाव, नौकरी पक्की की जाएगी

9. 30 सालों में वक्फ की संपत्तियों में हुई धांधली की जांच, दोषियों को सजा

10. पसमांदा तबकों के विकास के लिए राज्य पसमांदा आयोग बनाया जाएगा

11. विधान परिषद में दस्तकार वर्ग के सदस्य को नॉमिनेट किया जाएगा

12. अखिलेश सरकार में हुए दंगों की जांच और दोषियों को सजा दी जाएगी

13. कानपुर दंगे पर माथुर कमीशन की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी

14. हर कमिश्नरी में एक यूनानी मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा

15. अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में पुलिस भर्ती के लिए स्पेशल कैंप

16. गो अधिनियम में बेगुनाह पाए गए लोगों को मुआवजा दिया जाएगा

यूपी में बड़ा है 'मुस्लिम वोटबैंक'

यूपी में मुस्लिम वोट बड़ा फैक्टर है। यहां करीब 19 फीसदी मुस्लिम आबादी है जिनका असर 143 सीटों पर है। मुस्लिम वोटबैंक पर पहले कांग्रेस का कब्जा हुआ करता था लेकिन अब यूपी के मुसलमान समाजवादी पार्टी के पाले में नजर आते हैं। इस बार तो ओवैसी की पार्टी भी मुस्लिम बाहुल्य वाली सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान बना रही है। 70 सीटों पर 20 से 30% मुस्लिम वोट हैं तो 75 सीटों पर करीब 39 से 45 फीसदी मुस्लिम वोट हैं।

 

 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार