सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP: करहल में बोले सीएम योगी- नेताजी ने कहा था कि जीतेगी तो भाजपा ही

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2019 में ही भाजपा को जीत का आशीर्वाद दे दिया था। नेताजी ने कहा था कि जीतेगी तो भाजपा ही।

Geeta
  • Nov 28 2022 6:48PM
मैनपुरी के करहल स्थित नरसिंह इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मैनपुरी की पावन धरा को नमन करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) और सैफई परिवार पर जमकर निशाना साधा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 2019 में ही भाजपा को जीत का आशीर्वाद दे दिया था। नेताजी ने कहा था कि जीतेगी तो भाजपा ही। उनके आशीर्वाद से भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर का उपचुनाव जीता। भाजपा ने समाजवादी पार्टी के दुर्ग कहे जाने वाले आजमगढ़ और रामगढ़ को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को नया इतिहास बनाने का मौका मिल रहा है। मैनपुरी लोकसभा को भाजपा की झोली में डालिए। विकास के मामले में कोई भेदभाव नहीं होगा।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही अयोध्या के विकास के लिए 30 हजार करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। आपके क्षेत्र में विकास की प्रकिया आगे बढ़ेगी। इसके लिए अच्छे जनप्रतिनिधि को चुने की आवश्यकता है। ऐसे नहीं है जो चुनाव में नाते-रिश्तेदारी निकालते हों। 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चाचा शिवपाल यादव की हालत पेंडुलम जैसी हो गई है। पहले बैठने के लिए हत्था मिला था। समाजवादियों का चरित्र परिवारवादी है। मैनपुरी किसी परिवार की विरासत नहीं बन सकती है। भाजपा के नेतृत्व में बहुत ही सूझबूथ से रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार