सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

केजरीवाल के नोट पर लक्ष्मी-गणेश वाले बयान पर नीतीश ने हंसकर यूं दिया जवाब, पढ़ें

मुख्यमंत्री ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की

Geeta
  • Oct 27 2022 9:27PM
 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री का गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह, जदयू प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पूर्व विधान पार्षद सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष डॉ० रणवीर नंदन, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह सहित गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पूजा समिति के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर वर्ष यहां आते हैं। यहां आकर मुझे प्रसन्नता होती है। यह पूरा का पूरा एरिया अंग्रेजों के जमाने में बना था। उसी समय यहां यह मंदिर भी बना था। यह मंदिर सौ साल से भी काफी पुराना है। मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने जाने के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हम स्वस्थ हो जायेंगे तभी कुछ कह सकते हैं। हमारी पार्टी के सभी नेता चुनाव प्रचार में जा रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय मुद्रा पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाए जाने की मांग के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग क्या-क्या मांग करते रहते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार