मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 500वां ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा," हमारा मकसद था कि लोग जब अपने घर से बाहर निकले तो दिन में 3-4 बार उनको तिरंगे के दर्शन हों। जब हम तिरंगा देखते हैं तो दिल में देशभक्ति जाग जाती है। आज दिल्ली में 500 तिरंगे लग चुके हैं।"
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश आज़ाद हुए 75 वर्ष हो गए, इस दौरान बहुत से देश आगे बढ़ गए। हमारा देश परिवारवाद और दोस्तवाद की वजह से पीछे रह गया। एक पार्टी ऐसी है जिसने सिर्फ एक परिवार के लिए काम किया। सारा पैसा एक परिवार पर लूटा दिया। दूसरी पार्टी ऐसी है जिसने सारा पैसा अपने दोस्तों पर लूटा दिया.
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज करना फ्रीबी नहीं है। ये सरकार का काम है। 10 लाख करोड़ रुपये अपने दोस्तों के कर्ज़ काम करना, टैक्स माफ करना फ्रीबी है। हर किसी पर ED, CBI, आयकर विभाग की छापेमारी हो रही है, परन्तु दोस्तों पर छापेमारी नहीं हो रही.