सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सीएम धामी ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात... आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का भी किया दौरा

बाढ़ पीड़ितों से मिलकर मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

Geeta
  • Oct 20 2021 6:51PM

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में ट्रैक्टर पर बैठकर आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया दौरा। बाढ़ पीड़ितों से मिलकर मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में लगातार तीन दिन में बरसात के कारण आई आपदा के कारण हुए नुकसान का निरीक्षण करने कुमाऊं के दौरे पर निकले.

हल्द्वानी के बाद आज खटीमा के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान न भरने के कारण कार से सड़क मार्ग द्वारा खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौसर - प्रतापपुर सहित कई गांव में आई बाढ़ का ट्रैक्टर पर बैठकर निरीक्षण किया। बाढ़ आपदा निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय बाढ़ पीड़ितों से भी मिले और उन्हें मदद का आश्वासन दिया।

वहीं उधम सिंह नगर जनपद में इस आपदा का सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है। क्योंकि किसानों की फसल अभी खेतों में ही पड़ी थी जिससे उन्हें फसल खराब होने से भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। वही मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में जो आपदा आई है। जिस कारण पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है।

सरकार इस आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ हैं वह लगातार पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर आम जनता को ढांढस बधा रहे हैं। आपदा पीड़ितों को हर प्रकार की मदद राज्य सरकार द्वारा उन्हें दी जाएगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार