सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi: CM धामी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट... जीत के लिए दी बधाई

सीएम धामी ने शिष्टाचार भेंट की. इस बीच सीएम धामी ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को ऐतिहासिक जीत के साथ राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर शुभकामना दी.

Geeta
  • Aug 8 2022 3:22PM

 उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की. इस दौरान सीएम धामी ने शिष्टाचार भेंट की. इस बीच सीएम धामी ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को ऐतिहासिक जीत के साथ राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर शुभकामना दी. 

सीएम धामी ने कहा कि नए भारत का निर्माण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की पूर्णता नारी शक्ति के योगदान के बिना असंभव है। बता दें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। रविवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं का रोडमैप रखने के साथ ही उत्तराखंड के लिए अलग विकास मॉडल बनाने की पैरवी की। उन्होंने हिमालयी राज्यों की इकोलॉजी, जनसंख्या धनत्व, फ्लोटिंग पॉपुलेशन और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को देखते हुए विकास का मॉडल बनाने को कहा। जो विज्ञान प्रौद्योगिकी पर आधारित हो।

सीएम ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हिमालयी राज्यों के लिए एक विशेष गोष्ठी का आयोजन उत्तराखंड में करने भी प्रस्ताव रखा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार