सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अब आचार संहिता का उल्लंघन पड़ेगा भारी, लोकसभा चुनाव में डिजिटल हथियार बनेगा "सी-विजिल एप"

इस डिजिटल हथियार के जरिए आप निष्पक्ष चुनाव में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं। यह जानकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दी।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Mar 30 2024 10:35PM

इनपुट- रजत के. मिश्र, लखनऊ, twitter- rajatkmishra1

 
लोकसभा चुनाव के दौरान यदि आपके आसपास किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है या कोई प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है तो इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से आप सीधे कर सकते हैं। आयोग ने यह हक और अधिकार सी विजिल एप के जरिए आपको दिया है। इस डिजिटल हथियार के जरिए आप निष्पक्ष चुनाव में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं। यह जानकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दी।
 
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव को पारदर्शी बनाने की कड़ी में सी-विजिल एप को और प्रभावी बनाया है। इस एप के माध्यम से आम नागरिक निर्वाचन आयोग से किसी भी दल अथवा प्रत्याशी की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकेंगे। सी विजिल एप का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। आचार संहिता लगने के बाद यह प्रभावी हो गया है। इसके लिए आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है।
 
मात्र 100 मिनट में होगा समाधान-
 
डीईओ महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के सम्बन्ध में आनलाइन शिकायत हेतु आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल एप का प्रयोग करें। आयोग इसकी सत्यता की परख कर संबंधित पर कार्रवाई सुनिश्चित करता है। यह एप देश के सभी नागरिक को निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में मदद का अवसर देता है। एप का साफ्टवेयर शिकायतकर्ता की पहचान, सुरक्षा व निजता को बरकरार रखता है। इस एप पर भड़काऊ भाषण, धन, शराब वितरण की शिकायत कर सकते हैं। 
 
ऐसे काम करता है सी-विजिल एप-
 
सी-विजिल एप का प्रयोग करने हेतु स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपना मोबाइल नम्बर डालकर ओटीपी के माध्यम से एप में लागिन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। सी-विजिल एप एक जीआइएस आधारित एप है जिसमें साक्ष्य के तौर पर केवल लाइव फोटो, वीडियो, आडियो ही अपलोड किया जा सकता है। शिकायत अपलोड होने के उपरान्त 100 मिनट के अन्तर्गत ही शिकायत का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारी द्वारा उसी एप के माध्यम से सुनिश्चित किया जाना है। निस्तारण के पश्चात् विवरण शिकायतकर्ता के सी-विजिल एप पर स्वतः उपलब्ध हो जायेगा। यह एप इस बात की प्रमाणिकता निर्धारित करता है कि प्रधिकारीगण त्वरित और प्रभावी कार्यवाई करें और यह प्रयोक्ताओं को 100 मिनट के भीतर स्टेटस रिपोर्ट का भरोसा देता है।
 
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सी-विजिल एप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एण्ड्रायड के लिए यूआरएल: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.nic.eci.cvigil&hl=en और आईओएस (एप स्टोर) : https://apps.apple.com/in/app/cvigil/id1455719541 है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार