सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Bye Election: संगरूर समेत रामपुर और आजमगढ़ में मतदान 8 बजे हुआ शुरू... 26 जून को होगी मतगणना

यहां सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जो शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा और शिअद के बीच मुकाबला है।

Akshat Shrotry
  • Jun 23 2022 9:58AM

आज पंजाब संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई। बता दें कि संगरूर में पहले मौजूदा सीएम भगवंत मान के विधायक बनने के बाद उन्हें संगरूर लोकसभा सीट छोड़नी पड़ी थी। संगरूर लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है।

 यहां सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जो शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अकाली दल, भाजपा और शिअद के बीच मुकाबला है।

 मतगणना 26 जून को होगी। संगरूर सीट पर कुल 15 लाख 69 हजार 240 मतदाता हैं। जिनमें 8 लाख 30 हजार 56 पुरुष और 7 लाख 39 हजार 140 महिला मतदाता हैं। आम आदमी पार्टी के लिहाज से यह उपचुनाव काफी अहम है।

 पंजाब में सरकार बनने के करीब 100 दिन बाद आप का यह पहला चुनाव है। अगर आप जीत जाती है तो इसे सरकार की कारगुजारी पर मुहर माना जाएगा। हारी तो सवाल उठेंगे।

 संगरूर लोकसभा सीट पंजाब के सीएम भगवंत मान की गढ़ रही है। मान ने यहां से 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव जीता। 2019 में जीतने वाले वह देश भर से आप के अकेले सांसद थे। मान इस बार धूरी विस सीट से चुनाव जीतकर विधायक बन गए। पार्टी को 117 में से 92 विस सीटें मिलने के बाद सीएम  बनने के लिए उन्होंने सीट से इस्तीफा दे दिया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार