सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद में पत्रकार को बदमाशो ने मारी गोली, घटना का वीडियो CCTV में हुआ कैद

ग़ाज़ियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद , पत्रकार को बीच सड़क में मारी गोली

Namit Tyagi
  • Jul 21 2020 2:18PM
दिल्ली से सटे ग़ाज़ियाबाद में छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशो ने सोमवार रात एक पत्रकार को गोली मार दी।उनकी हालत गंभीर बताई गई है। पत्रकार का नाम विक्रम है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रही इन घटनाओं से प्रशासन पर भी कई साल खड़े हो रहे है फिलहाल पत्रकार को शहर के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पत्रकार की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी कलानधि नैथानी ने बताया- आरोपियों से पूछताछ जारी है। लेकिन, अभी वारदात की वजह का पता नहीं चल सका है। इसका जल्द खुलासा किया जाएगा।  

परिवार ने लगाए पुलिस पर आरोप
परिजनों का आरोप है कि कुछ बदमाश पत्रकार की भांजी के साथ छेड़छाड़ करते थे। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी। लेकिन, पुलिस ने वक्त रहते कार्रवाई नहीं की। बदमाश शिकायत से नाराज थे। परिवार वालो का कहना जी की अगर समय रहते पुलिस एक्शन ले लेती तो शायद ये दिन न आता


सीसीटीवी में कैद हुई गोली मारने की घटना
एनसीआर में हुई इस वारदात का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है जिसमें युवक अपने बच्चों के साथ सड़क पर पैदल जाता दिखाई दे रहा है। तभी आधा दर्जन युवक बाइक से आते है और उसे घेर लेते है फिर उसके साथ मारपीट करते है। इसी दौरान एक युवक पिस्टल निकाल कर उसे सर में गोली मार देता है, जिसके बाद पत्रकार सड़क पर गिर पड़ता है। इसके बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो जाते हैं। घटना बीती रात तकरीबन साढे 10 बजे की है। घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अब देखना ये होगा आखिर कब तक पत्रकार को इंसाफ मिलेगा 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार