सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बुलंदशहर: जिहादी शाहनवाज़ ने किया था अगवा, लापता लड़की को पुलिस ने किया एक सप्ताह में बरामद

पुलिस ने एक सफ्ताह में लड़की को बरामद कर मुख्य आरोपी शाहनवाज़ को गिरफ्तार कर लिया

Shiv Kumar
  • Apr 17 2021 4:44PM
यूपी के बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक सप्ताह पहले एक समुदाय विशेष के लड़के पर नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने का मामला सामने आया था। जिसमें युवती के परिजनों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी कि एक समुदाय विशेष का लड़का धमकी दे कर उनकी लड़की को भगाकर ले गया है।

बता दें कि इस खबर को सुदर्शन न्यूज ने बखूबी चलाया। और सुदर्शन की खबर का असर इस कदर हुआ, कि पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गयीं। जिसमें पुलिस ने एक सफ्ताह में लड़की को बरामद कर मुख्य आरोपी शाहनवाज़ को गिरफ्त में लेकर उसे जेल भेजनें की प्रकिया शुरू कर दी है। 

बता दें कि लड़की की माँ का कहना है कि मेरी लड़की टूशन पढ़ती थी जहाँ ये लड़का भी पढ़ता था और मेरी लड़की को धीरे-धीरे अपने चंगुल में फ़साने लगा।  इस पूरे मामले टूशन टीचर भी शामिल है। जो आरोपी की मदद कर रहा था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने बताया की लड़की अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराने के लिए घर से बाहर गयीं थी। जिसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर लड़की को गाड़ी में डालकर अग़वा कर ले गए। आस पास के लोगों में इस घटना को लेकर काफी गुस्सा है, लोगो ने आरोपियों के खिलाफ फास्ट्रैक कोर्ट के तहत मुकदमा चलाकर फांसी की सजा की मांग की है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार