सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सर्वसमावेशी और आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप है बजट: योगी आदित्यनाथ

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सीएम योगी ने की भूरी भूरी प्रशंसा

रजत के. मिश्र Twitter- rajatkmishra1
  • Feb 1 2021 6:01PM

योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा 2021-22 के लिए पेश किए गए केंद्रीय बजट को सर्वसमावेशी और आत्मनिर्भर भारत की मंशा के अनुरूप बताया है।वर्तमान आम बजट लोक कल्याणकारी, सर्वसमावेशी तथा 'आत्मनिर्भर भारत' की मंशा के अनुरूप है।
बजट में किसान, मध्य वर्ग, गरीब, महिलाओं समेत प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा गया है।

सीएम ने कहा कि यह अर्थव्यवस्था को गति देने एवं देश के हर नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य करेगा। अंत्योदय की भावना को साकार करता वर्तमान आम बजट अभिनंदन योग्य है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

जल जीवन मिशन अब तक ग्रामीण जीवन के लिए था लेकिन अब इसे शहरी क्षेत्र के साथ जोड़ा गया है जो कि स्वागत योग्य हैं। सबसे ज्यादा विकास वाला क्षेत्र टेक्सटाइल्स क्षेत्र है। ऊर्जा क्षेत्र में भी ये अग्रणी बजट होगा। किसानों के लिए लागत का डेढ़ गुना देना वाला ये बजट वास्तव में  ये एक गारन्टी वाला बजट साबित होगा। आशा है कि एसएमई सेक्टर में निवेश की अच्छी ग्रोथ होगी। यह बजट पेपर लेस बजट के इतिहास में एक उदाहरण बना है। कोरोना काल मे एक विकासोन्मुख बजट के लिए  प्रधानमंत्री-वित्तमंत्री को धन्यवाद देता हूँ।

ये बजट आम जन की आशा और अपेक्षाओं का माध्यम बनेगा। 100 सैनिक स्कूलों की घोषणा स्वागत योग्य है, साथ ही शिक्षा क्षेत्र में अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए जो स्कॉलरशिप की घोषणा हुई है वह भी स्वागत योग्य है। 75 वर्ष से अधिक के आयु के नागरिकों की पेंशन की आय में टैक्स छूट की घोषणा भी स्वागत योग्य है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार