सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बसपा-कांग्रेस में ABC...पर घमासान, जानें क्यों शुरू हो गई दोनो पार्टियों में गाली गलौज

कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से बसपा के B मतलब भाजपा बताने वाला ट्वीट किया गया। इस एक ट्वीट के बाद बसपा के समर्थकों ने कांग्रेस के A से S तक का मतलब बताना शुरू कर दिया है।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jan 27 2022 4:05PM

इनपुट-श्वेता सिंह,लखनऊ

 
यूपी कांग्रेस का 23 जनवरी को किया गया एक ट्वीट अब बहस की वजह बनता जा रहा है। आपको बता दें कांग्रेस ने ट्वीट किया था ‘बहन मायावती जी जिस तरह भाजपा के सुर में सुर मिला रही हैं, इसे लेकर हमने तो पहले ही कहा था कि BSP में 'B' का मतलब 'BJP' है और अब ये बात उत्तर प्रदेश के बच्चे-बच्चे को पता चल चुकी है।’ इसके जवाब में मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने ट्वीट कर कांग्रेस के C का मतलब कन्फ्यूजन बता दिया। 
 
प्रियंका के बयान से मचा घमासान-
 
दरअसल ट्विटर की यह लड़ाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के एक बयान के बाद शुरू हुई थी। प्रियंका ने कहा था कि 6-7 महीने पहले हम सोचते थे कि उनकी मायावती की पार्टी सक्रिय नहीं है। हो सकता है कि वे चुनाव करीब आने पर मैदान में निकलें। अब मैं बहुत हैरान हूं कि चुनाव शुरू हो गया है। हम चुनाव के मैदान में हैं और वह सक्रिय नहीं दिख रही हैं। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि वह शांत हैं। संभव है कि भाजपा सरकार दबाव बना रही हो।
 
प्रियंका के इस बयान के बाद यूपी कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से बसपा के B मतलब भाजपा बताने वाला ट्वीट किया गया। इस एक ट्वीट के बाद बसपा के समर्थकों ने कांग्रेस के A से S तक का मतलब बताना शुरू कर दिया है।
 
फतेहपुर सीकरी के शहर अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक ने ट्वीट किया है कि कांग्रेस पार्टी अपना अस्तित्व तो बचा नहीं पा रही है। जो पार्टी A कहलाती थी, आज C पर भी नहीं दिख रही हैं और बसपा को टारगेट करने कारण साफ दिख रहा है।
 
बसपा कार्यकर्ता ने तो कांग्रेस के पांचों अक्षर का मतलब निकाल लिया है। उसने लिखा है कि कांग्रेस में C का मतलब कन्फ्यूजन है।
 
C=Confusion, O=Options, N=Not, G=Getting for you, RE=REason that it's not S=Suitable for indian people, S=Sweep। एक कार्यकर्ता ने तो कांग्रेस के C मतलब चू….या तक बता दिया है।
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार