सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

11 अगस्त 2022 को एक साथ सिनेमाघरों में भिड़ेगी अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' और प्रभास, सैफ अली खान की बहुचर्चित फ़िल्म आदिपुरुष

सिनेमाघरों में भिड़ेगी अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' और प्रभास, सैफ अली खान की बहुचर्चित फ़िल्म आदिपुरुष

Sahil Chandel
  • Sep 29 2021 3:55PM
तेलुगु स्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फ़िल्म 'रक्षा बंधन' अगले साल एक ही दिन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में भिड़ेंगी। सोमवार (26 सितंबर) को अक्षय कुमार की फ़िल्म के निर्माताओं ने 11 अगस्त, 2022 को अपनी आगामी फिल्म रक्षा बंधन के रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है। इसके अलावा प्रभास स्टारर आदिपुरुष ने भी अपनी आगामी फिल्म को उसी तारीख पर रिलीज करने का फैसला किया है। इस बात की पुष्टि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी की है, उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि ओम राउत की पौराणिक महाकाव्य आदिपुरुष और आनंद एल राय की रक्षा बंधन 11 अगस्त 2022 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। यह फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत पर रिलीज होगी। 

बता दें कि आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अन्य कलाकारों में सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत शामिल हैं जो अक्षय कुमार की बहनों की भूमिका निभाते नजर आएंगी। हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई इस फ़िल्म की कहानी भाई-बहन के प्यार, बंधन और लगाव के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फ़िल्म के निर्देशक आनंद एल राय है जिन्होंने 'तनु वेड्स मनु' जैसी उम्दा फिल्म दी है। रक्षा बंधन के अवसर को चिह्नित करने के लिए 3 अगस्त 2020 को इस फ़िल्म को बनाने की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी। यह फ़िल्म सिर्फ हिंदी भाषा मे बनाई जाएगी।

वही दूसरी तरह 'तन्हा जी' जैसे बेहतरीन फ़िल्म को बनाने वाले निर्माता ओम राऊत की आगामी फिल्म 'आदि पुरूष' में प्रभास, कृति सनोन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक बड़े बजट की फ़िल्म है। यह फ़िल्म हिन्दू महापुराण रामायण पर आधारित है। इस फ़िल्म में प्रभास, भगवान राम की भूमिका में, कृति सेनन माता सीता की भूमिका में, सनी सिंह लक्ष्मण की भूमिका में, सैफ अली खान, रावण तथा देवदत्त नागे महावीर हनुमान की भूमिका में नज़र आएंगे। देवदत्त नागे, 'देवयानी' और 'जय मल्हार' जैसे धारावाहिकों के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अन्य कई फिल्मों में अभिनय किया है। इनमें से 'सत्यमेव जयते' और 'तानाजी' जैसी फिल्मों ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई है।

वास्तव में, प्रभास की फिल्म आदिपुरुष हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने वाली एक अखिल भारतीय फिल्म है।  दूसरी ओर, बॉलीवुड की रक्षा बंधन फिल्म हमेशा की तरह हिंदी भाषी दर्शको को ध्यान में रखकर बनाया गया है। दोनों फिल्में 11 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरेगी। इसके अलावा बजट परिप्रेक्ष्य की बात करें तो, आदिपुरुष 2022 की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है जबकि रक्षा बंधन बजट हर संभव परिदृश्य में 50 करोड़ से अधिक की फ़िल्म नहीं होगा। गौरतलब है कि, कोरोना मामलों में गिरावट होने से कई राज्यों में सिनेमाघरों को खोलने पर विचार किया जा रहा है। कर्नाटक और महाराष्ट्र ने अक्टूबर के महीने से सिनेमाघरों को खोलने की घोषणा की है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार