सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

आखिर वजह क्या थी जो बेहद कम उम्र में ही दुनिया छोड़ गए सुशांत सिंह राजपूत ?

एक दुखद घटना : बाॅलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या..।

Sudarshan News
  • Jun 14 2020 4:43PM
एक दुखद घटना : बाॅलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या..।

बाॅलीवुड से आज एक बेहद दुखद घटना सामने आयी है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुम्बई के अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस बात से पूरा बाॅलीवुड हैरान है। उनके नौकर ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। उनके कमरे का दरवाजा अन्दर से बन्द था, जिसे बाद में टोड़ा गया ।

कहा जा रहा है कि वह 6 महीने से डिप्रेशन के शिकार थे और मुम्बई के फ्लैट में अकेले रह रहे थे। हाॅलाकि उनकी आत्माहत्या की वजह की जानकारी अभी सही - सही नहीं मिली है। सुशांत खुशमिज़ाज और सुलझे हुए इंसान थे। इनका जन्म बिहार के पटना में 21 जनवरी, 1986 को हुआ था। इनका परिवार पटना का रहने वाला है। सुशांत एक मध्यमवर्गीय पारिवार से थे। उनके पिता खेती-किसानी करते हैं। सुशांत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद एक्टिंग की तरफ रुख किया था। 

उन्होंने काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड तक का सफर तय किया था। शुरुआत में उन्होंने बैकअप डांसर के तौर पर काम किया। इसके बाद किस देश में है मेरा दिल नामक सीरियल में उन्हें एक्टिंग का पहला ब्रेक मिला। फिर टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से सुशांत को पहचान मिली। सुशांत ने डांस रिएलिटी शो ज़रा नच के दिखा और झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया। इसके बाद सुशांत को फिल्मी दुनिया में एंट्री मिली, जहां उन्हें काय पो चे फिल्म में एक अहम रोल मिला और फिर उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी जिसमें शुद्ध देसी रोमांस, पीके, एम एस धोनी और केदारनाथ शामिल हैं। उनकी फिल्म 'चंदा मामा दूर के' आने वाली थी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार