पाकिस्तान के समर्थित आतंकी संगठन भारत को दहलाने की साजिश कर रहे वह वहीँ भारत को दहलाने की साजिश में पाकिस्तान में शुक्रवार को एक बड़ा ढंका हुआ जहाँ कई एक पुलिस कर्मी की भी मौत हो गयी है और कई लोग घायल भी हो गएँ है. आपको बता दें यह जानकारी एक रिपोर्ट में साझा की गयी है.
रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रान्त की राजधानी पेशावर में ब्लास्ट हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार यह ब्लास्ट पेशावर के हयाताबाद इलाके में बताया जा रहा है. एक पाकिस्तानी मीडिया न्यूज़ चैनल के अनुसार ब्लास्ट खरखानो बाजार में पुलिस वैन के नज़दीक हुआ है.
खबर में आगे जानकारी दी गयी कि अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक पुलिसकर्मी इब्न अमीन की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हो गए हैं।घायलों को हयाताबाद मेडिकल कॉम्प्लेक्स में भर्ती कराया गया है। वहीँ पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जियो न्यूज ने यह जानकारी दी कि पुलिस वैन पर हथगोला फेंके जाने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि संदिग्ध हथगोला फेंक मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार बचाव दल और अतिरिक्त पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है। यह ढंका तब हुआ है जब हयाताबाद में पुलिस की गाड़ी नियमित गश्त पर थी। आपको बता दें कि अभी तक किसी ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।