सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

दिल्ली की तरह यूपी से भी भाजपा को भगाने का जनता ने बना लिया मन - सभाजीत सिंह

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने आज प्रदेश पर आज दिल्ली में नगर निगम के उप चुनाव में आम आदमी पार्टी की सफलता को अपने कार्यों की जीत बताया।

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Mar 3 2021 6:36PM

(इनपुट - श्वेता शुक्ला)

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने आज प्रदेश पर आज दिल्ली में  नगर निगम के उप चुनाव में आम आदमी पार्टी की सफलता को अपने कार्यों की जीत बताया और एमसीडी की 5 में से 4 सीटों पर बड़ी जीत मिली है यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यों का परिणाम है। दिल्ली एमसीडी में भाजपा का कब्जा होने के बावजूद भी जनता ने उसे बाहर कर दिया है। कांग्रेस को 1 सीट ही मिली है और भाजपा खाली हाथ रही।

सभाजीत सिंह ने कहा कि अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव में भाजपा का पूरा सफाया हो जाएगा। उत्तर प्रदेश की जनता भी दिल्ली की तरह स्कूल और अस्पताल चाहती है जिसके लिए लोगों ने आम आदमी पार्टी को प्रदेश में लाने का मन बना लिया है। लगातार कानून व्यवस्था भी यूपी में चौपट है और महंगाई भी अपने चरम पर है।पंचायत चुनाव की तैयारियों के क्रम में जो  जन समर्थन मिल रहा है उसे देखकर ये विश्वास हो गया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के संग खुशी मनाई मिठाई बांटी और अंबीर गुलाल को भी खुशी में उड़ाया। सभाजीत सिंह ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद भी दिया कि लोगों का आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार पर भरोसा बढ़ता जा रहा है। 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में काम की राजनीति की जीत होगी। इस मौके पर कई पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार