इनपुट - शैलेंद्र पांडेय, लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली से आए भाजपा पर्यवेक्षको के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा भेजे गए नेताओ ने भी यह मान लिया है कि प्रदेश की जनता 2022 के विधान सभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार मे बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
मुख्यमंत्री के गृह जनपद मे बेखौफ बदमाश लगातार घटना को अंजाम दे रहे है। गोरखनाथ मंदिर के निकट रहने वाले 11घरो को खाली कराने के लिए और सत्ता का दबाव बनाकर जबरिया खाली कराया जा रहा है।
भाजपा सरकार मे कारोबारी भी सुरक्षित नही -
प्रदेश की भाजपा सरकार मे कारोबारी भी सुरक्षित नहीं है। इसका सबूत मुरादाबाद मे स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी का अपहरण करके हत्या कर दी जाती है। राजधानी लखनऊ मे भी कई कारोबारियों दिन दहाडे हत्या हो जाती है और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनकर देखती रहती है।गाजियाबाद के संजय कालोनी का एक युवक पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध होकर खुद को आग लगाकर आत्म हत्या कर लेता है। प्रदेश मे हुए त्रिस्तरीय चुनाव मे रंजिश के कारण बहुत सारी हत्याएं भी हुई प्रदेश की जनता ने भाजपा को हटाने का पूरा मन बना लिया है। जुमले लुभावने वादे और झूठ की आड़ मे भाजपा सरकार ने चार साल काट लिए है। अब उसके जाने के दिन गिने जा रहे हैं। प्रदेश के बिगड़े हुए हालात का जवाब मुख्यमंत्री को देना पड़ेगा।