सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भाजपा ने खोया अपना एक और जननेता.. देवरिया विधायक जन्मेजय सिंह का हार्ट अटैक के चलते निधन..

75 वर्ष के थे जन्मेजय सिंह.. तबियत खराब होने के बाद लोहिया संस्थान में कराए गए थे भर्ती... पेस मेकर लगाने के दौरान हुई मृत्यु..

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश, ट्विटर- @rajatkmishra1
  • Aug 21 2020 9:38AM

भारतीय जनता पार्टी के लिए साल 2020 एक दुःस्वप्न के तरीके से गुजर रहा है। कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण और चेतन चौहान के निधन के बाद देवरिया सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक जन्मेजय सिंह (75 वर्ष) का भी गुरुवार देर रात लखनऊ के लोहिया संस्थान में हार्ट अटैक से निधन हो गया। रात में लखनऊ स्थित आवास पर उनकी तबीयत खराब होने पर उन्‍हें सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्‍टरों ने उन्‍हें लोहिया संस्थान रेफर कर दिया। लोहिया संस्थान में परीक्षण के दौरान उनको हार्ट अटैक पड़ने की बात सामने आई जिसके बाद उनको वहां से कार्डियोलॉजी विभाग रेफर कर दिया। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। जनमेजय सिंह विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने लखनऊ आये हुए थे। बताया जा रहा है कि 4 महीने पहले भी जन्मेजय सिंह को माइनर अटैक पड़ा था।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी विधायक के निधन पर दुख जताया है. सीएम ने ट्वीय कर कहा कि देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर शोक हुआ। सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता और जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी जन्मेजय सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जन्मेजय सिंह उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधान सभा के सदस्य रहे। उन्होंने दो बार भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश चुनाव की 16वीं विधान सभा में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद सिंह को हराया था। वर्ष 2017 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जे पी जायसवाल को हराया था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार