सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

उत्तरप्रदेश में 2022 के चुनाव को देखते bjp का मंथन शुरू

उत्तर प्रदेश में चल रही तमाम सियासी उठापटक और अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और राज्य प्रभारी राधा मोहन सिंह आज से दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी लखनऊ पहुंच गये हैं।

Anchal Yadav
  • May 31 2021 2:39PM
उत्तर प्रदेश में चल रही तमाम सियासी उठापटक और अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और राज्य प्रभारी राधा मोहन सिंह आज से दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी लखनऊ पहुंच गये हैं। इस दौरान मंथन कर 2022 का रोड मैप तैयार किया जाएगा।राज्य के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह 31 मई और 1 जून को लखनऊ में प्रवास पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवास के दौरान प्रदेश में कोरोना काल में प्रारंभ की गई हेल्प डेस्क तथा अन्य सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ संगठन के विगत कार्यक्रम और अभियानों की समीक्षा करेंगे। इसमें हाल ही में होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव भी अहम हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 मार्च से पहले हो जाने हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने यूपी पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। हाल के दिनों में सियासी चचार्ओं के बीच उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन द्वारा बीते दिनों चलाए गए अभियानों जैसे सेवा ही संगठन आदि की समीक्षा करेंगे। साथ ही जानेंगे कि यह अभियान कहां तक सफल हुए और आम जनमानस में क्या संदेश गया। इसी के साथ दोनों वरिष्ठ नेता संगठन को आगे के अभियानों की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

दोनों नेताओं का दौरा केंद्र की मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के वक्त है। ऐसे में इस दौरान पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर भी मंथन होगा। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ वह पंचायत चुनावों में अपनाई गई प्रक्रिया के साथ उन कारणों की समीक्षा भी करेंगे कि कहां कमी रह गई और क्या कदम उठाए जाने चाहिएं। वहीं विधानसभा चुनावों के संबंध में पदाधिकारियों की राय भी लेंगे। वहीं हाल के दिनों में मुख्यमंत्री के साथ हुई कोर कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों पर भी मंथन होगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार