सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

BJP Parliamentary Party Meeting: भाजपा संसदीय दल की बैठक में इस महान कार्य के लिए पीएम मोदी का हुआ सम्मान..जानें वजह

बैठक में पीएम मोदी के अलावा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, विदेश मंत्री एस जयशंकर, प्रहलाद जोशी और जितेंद्र सिंह शामिल हैं। भाजपा संसदीय दल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यानी जगत प्रकाश नड्डा और अन्य पार्टी सांसद भी मौजूद हैं।

Geeta
  • Dec 7 2021 10:52AM

डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक अभी जारी है. इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, विदेश मंत्री एस जयशंकर, प्रहलाद जोशी और जितेंद्र सिंह शामिल हैं। भाजपा संसदीय दल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यानी जगत प्रकाश नड्डा और अन्य पार्टी सांसद भी मौजूद हैं। 

यहां खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में 15 नवंबर को बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा करने के लिए सम्मानित किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते महीने पीएम मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबनेट ने बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में घोषित करने को मंजूरी दी थी। 

बता दें कि मुंडा जनजाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। बिरसा मुंडा के जन्मदिन को देश में बिरसा मुंडा जयंती के रूप में मनाया जाता है और झारखंड का स्थापना दिवस भी इसी दिन है।19वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश शासन के दौरान, उन्होंने आधुनिक बिहार और झारखंड के आदिवासी बेल्ट में एक भारतीय आदिवासी धार्मिक आंदोलन का नेतृत्व किया और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई भी लड़ी। 

 

 

 

 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार