सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Bihar: सरफराज अहमद ने स्कूल के बच्चों के हाथ में दी कुलहाड़ी, पढ़ने की वजह मिट्टी खोदने को कहा...

दरअसल, मामला बिहार के बेतिया का है, जहां सरकारी स्कूल के छात्रों के हाथों में पुस्तक देने के वजह कुलहाड़ी दी जा रही है। बता दें कि, इसका विडियो भी सामने आया है।

Aarti dixit
  • Aug 18 2022 2:26PM

बिहार वैसे तो अक्सर राजनेताओं के घोटालो से देश भर की जनता की जहन में आ ही जाता है, लेकिन कई बार पीएम मोदी के "मन की बात" शो में बच्चों को शिक्षित करने पर जोर देते है। देश की जनता से अपिल करते है कि, बच्चों को शिक्षित करना देश के भविष्य के लिए जारुरी है। तो वहीं दूसरी ओर बिहार के बेतिया में एक स्कूल में बच्चों से मिट्टी खोदने का काम कराया जा रहा है।

दरअसल, मामला बिहार के बेतिया का है, जहां सरकारी स्कूल के छात्रों के हाथों में पुस्तक देने के वजह कुलहाड़ी दी जा रही है। बता दें कि, इसका विडियो भी सामने आया है। विडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यूनिफॉर्म पहने बच्चे हाथ में कुदाल लेकर मिट्‌टी खोद रहे है और फिर उसके बाद बोरी में मिट्टी रखकर उसे उठाते नजर आ रहे है। विभाग की ओर से स्कूलों में फूलों की सभी क्यारी में मिट्‌टी डालने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद हेड मास्टर बच्चों से ही मिट्‌टी उठवाने लगे।

विडियो को सही ढंग से जांचा गया तब जानकारी मिली कि, वीडियो चनपटिया प्रखंड के खर्ग पोखरिया पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। जिसमे प्रधानाचार्य सरफराज अहमद बच्चों को मिट्टी भरने का इशारा भी कर रहा हैं।

इस मामले से पता चलता है, कि सरफरा अहमद किस मानसिकता का प्रधानाचार्य होगा। जो बच्चो के हाथ में शिक्षा की किताबों के जगह कूदाल पकड़ा रहा है। जिन बच्चों के कोमल हाथों में पेन और पेंसिल होनी चाहिए,  उन हाथों में काम करने के लिए कुलहाड़ी दे रहा है।

जानकारी देते हुए जिला शिक्षा DEO  योगेश कुमार ने बताया कि, यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा है, तो काफी गलत बात है। जांच कर दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार