सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बड़ी दुर्घटना...अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई... छः की दर्दनाक मौत

दर्दनाक सड़क दुर्घटना में छः लोगों को हृदय विदारक मृत्यु हो गई है।

योगेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख
  • Mar 2 2022 10:13AM
ओडिशा के नुआपड़ा जिले के जोंक थाना अंतर्गत सुनसुनिया में एक तेज रफ्तार आल्टो कार (सीजी 06 जीएफ 2753) अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गयी और पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक बालक और एक महिला समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान प्रदीप मल्लिक(50), बसंती मल्लिक(45), शत्रुघ्न प्रधान(65), जगदीश साहू(37), मानस साहू(12) व सुगनाथ भोई(50) के रूप में हुई है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रसोड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं।
 
 
 
 
जानकारी के मुताबिक घटना के समय कार मृतक सुगनाथ चला रहा था। बताया जा रहा है कि, सभी एक शादी समारोह में शामिल होने सिंधीकेला जा रहे थे। सुनसुनिया स्थित महामाया कालेज के पास नुआपड़ा - बरगढ़ बीजू एक्सप्रेस वे पर कार सड़क से करीब दस फिट नीचे उतर गयी और पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
 
 
 
घटना की जानकारी पाकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी, जोंक व नुआपड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
 
 
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार