सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Punjab पुलिस को मिली बड़ी सफलता... बिश्नोई गैंग के 10 शूटर हिमाचल से गिरफ्तार

इनमें कुख्यात गैंगस्टर परमिंदर सिंह उर्फ पिंदरी भी शामिल है। पिंदरी लॉरेंस गैंग का एक्टिव मेंबर है। इनका लॉरेंस सिंडिकेट के मेंबर जग्गू भगवानपुरिया से भी संबंध है। पिंदरी नंगल-रोपड़-नूरपूर बेदी बेल्ट में लॉरेंस गैंग की एक्टिविटी चला रहा था।

Akshat Shrotry
  • Aug 8 2022 8:06PM

आज पंजाब पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 10 कुख्यात गुर्गों को पुलिस ने हिमाचल से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि जब से पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की ह्त्या हुई है। पंजाब पुलिस तब से लेकर बिश्नोई गैंग पर ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है।

 इनमें कुख्यात गैंगस्टर परमिंदर सिंह उर्फ पिंदरी भी शामिल है। पिंदरी लॉरेंस गैंग का एक्टिव मेंबर है। इनका लॉरेंस सिंडिकेट के मेंबर जग्गू भगवानपुरिया से भी संबंध है। पिंदरी नंगल-रोपड़-नूरपूर बेदी बेल्ट में लॉरेंस गैंग की एक्टिविटी चला रहा था।

 गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हिमाचल प्रदेश में छिपा हुआ था। वह ड्रग स्मगलिंग में भी शामिल था। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि इनसे 7 अवैध हथियार और 51 कारतूस बरामद किए गए हैं। पिंदरी के खिलाफ पहले ही 22 FIR दर्ज है। उसके खिलाफ रोपड़, हरियाणा, जालंधर और पटियाला में कई केस दर्ज हैं।

 रोपड़ के एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि परमिंदर पिंदरी के साथ बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला, गुरदीप सिंह उर्फ गोगी, जसप्रीत सिंह उर्फ मक्कड़, गुरप्रीत सिंह उर्फ भोलू, इकबाल मुहम्मद, सुरिंदर सिंह उर्फ छिंदा, दारा सिंह उर्फ दारा, सुखविंदर सिंह उर्फ काला और रॉबिन सिंह शामिल हैं। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार