सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पांच अगस्त को प्रधानमंत्री के अन्नोउत्सव दिवस पर आजमगढ़ में मिली बड़ी लापरवाही

मुफ्त राशन: लौटती रही जनता नहीं लौटा कोटेदार।सरकारी राशन की दुकान पर ताला, कोटेदार गायब।निरीक्षण के दौरान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अशोक सिंह से हुई शिकायत

Ghanshyam Prajapati
  • Aug 6 2021 9:52AM

आजमगढ़।जनपद में भी बड़े पैमाने पर जिलाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक मशीनरी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह व अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में राशन वितरण करवाया गया। लेकिन कई जगह खामिया भी उजागर हुई। आलम यह था कि  आजमगढ़ शहर के आसिफ गंज वार्ड में सरकारी राशन की दुकान बंद मिली। दुकान पर ताला लगा हुआ था और कोटेदार फरार था कई घंटे तक मुफ्त राशन पाने के लिए जनता आती रही और लौटती रही लेकिन कोटेदार नहीं लौटा।

इस बीच राशन वितरण की व्यवस्था का निरीक्षण करने भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ अशोक सिंह जब उक्त सरकारी राशन की दुकान पर पहुंचे तो उनको भी ताला बंद मिला। इस पर जनता ने उनसे शिकायत की। यहां मौजूद पत्रकारों से हुई बातचीत में डॉ अशोक सिंह ने कहा कि हां राशन की दुकान बंद मिली है।

जबकि आज सभी को आदेश था कि दुकान खोलकर मुफ्त राशन वितरण किया जाए। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही पर क्या होगा यह सवाल हमारे संवाददाता ने पूछा तो चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ अशोक सिंह ने कहा किस बारे में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विभाग के मुखिया जिला पूर्ति अधिकारी से बात की जाएगी और लापरवाह कोटेदार का ही कोटा निलंबित कराया जाएगा। आइए हम सुनाते हैं आपको वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर अशोक सिंह ने राशन वितरण में मिली लापरवाही पर और क्या कहा ।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार