सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सुदर्शन की खबर का बड़ा असर, जिन्ना टावर का बदला रंग रूप...टावर के पास लहरायेगा गगनचुंबी तिरंगा

खबर के असर के बाद अब इस टावर को गुंटूर नगर निगम द्वारा तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है, इसके साथ ही टावर के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराने की भी व्यवस्था की जा रही है।

Geeta
  • Feb 2 2022 12:20PM

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जिन्नाह टावर को लेकर सुदर्शन की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. अब आप शायद ये सोच रहे होंगे की आखिर हम ऐसा क्यों बोल रहे हैं या टावर में ऐसा क्या खास है तो चलिए आपको बताते हैं... बता दें कि ये वहीं स्थान है जहां बीते गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने से युवाओं को रोका गया था. उन्हें गिरफ्तार किया गया था. और देश के राष्ट्रीय ध्वज को पुलिस ने जब्त कर लिया था. 

इस खबर को संगीनता के साथ सुदर्शन ने दिखाया था. खबर दिखाये जाने के बाद इसका असर देखने को मिला है. बता दें कि टावर पर तिरंगें के रंग चढ़ा दिया गया है। टावर के चारों ओर लोहे की बाड़ लगाने के बाद जीएमसी मेयर कवती मनोहर नायडू ने बताया कि जिन्ना टावर को राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा गया है। उन्होंने कहा,' गुंटूर शहर में कोई भी ताकत धर्मनिरपेक्ष परंपरा को बाधित नहीं कर सकती है। हमने टावर को तिरंगे में रंगने का फैसला किया।'

वहीं गुंटूर पूर्व के विधायक ने कहा कि टावर के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एक पोल भी बनाया जा रहा हैजिसके लिए व्यवस्था शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की भी व्यवस्था की जा रही है। 

बता दें कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के प्रमुख चौराहे पर देश के दो टुकड़े कर अपनी राजनीति चमकाने वाले राष्ट्र द्रोही जिन्नाह के नाम पर खड़े जिन्नाह टावर पर तिरंगा फहराने पहुंचे युवको को IPS अधिकारी SP आरिफ के निर्देश पर रोका गया. उन्हें गिरफ्तार किया गया. उस समय तिरंगा फहराने से रोके जाने पर देशव्यापी आक्रोश देखने को मिला था जिसके बाद सुदर्शने ने इसे दिखाया. 

वहीं खबर के असर के बाद अब इस टावर को गुंटूर नगर निगम द्वारा तिरंगे के रंग में रंग दिया गया है, इसके साथ ही टावर के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराने की भी व्यवस्था की जा रही है।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार