सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

दिल्ली तीस हजारी कोर्ट का बड़ा फैसला... अंकित सक्सेना हत्याकांड में 15 जनवरी को होगी अकबर , सलीम और शहनाज को सजा

दिल्ली के अंकित सक्सेना हत्याकांड में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है।

pragyashikha vashishtha
  • Jan 7 2024 4:50PM
दिल्ली के अंकित सक्सेना हत्याकांड में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है।  जिसमें कोर्ट ने इस हत्याकांड में शामिल 3 मुख्य आरोपी  अकबर , सलीम और शहनाज को दोषी करार दिया है। आपको बता दें कि अंकित की हत्या एक शहजादी नाम की लड़की से प्रेम संबंध के चलते उसके अब्बा और भाई ने बीच सड़क पर अंकित का गला रेतकर कर दी थी।  इस केस में अब दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने इस घटना में शामिल लोगों को दोषी माना है और  

क्या है पूरा मामला 
बता दें कि फरवरी 2018 के समय पश्चिमी दिल्ली के रघुवीर नगर में अंकित सक्सेना जो की पेशे से एक फोटोग्राफर था। उसकी बीच राह 4 लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्यारे मुस्लिम थे और अपनी बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध कर रहे थे। लड़की का अब्बा कसाई का काम करता था। इस हत्याकांड में लड़की शहजादी के अब्बा अकबर , मामा  सलीम और शहनाज को हत्या का दोषी माना है। इसमें उसका नाबालिग भाई भी गिरफ्तार हुआ था जिसपर बाल सुधार गृह में मामला चल रहा है। आपको बता दें कि कोर्ट ने अपनी सुनवाई में कोर्ट ने अकबर अली, मामा सलीम और  शहजादी की माँ को 15 जनवरी को सजा सुनाने का ऐलान किया है। 


आपको बता दें कि दिल्ली की कोर्ट ने पुलिस की उस दलील को स्वीकार कर लिया, जिसमें दिल्ली पुलिस ने घटनाओं को सिलसिलेवार तरीके से सामने रखा और हत्या की प्लानिंग की पूरी जानकारी कोर्ट के सामने रखी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दायर चार्जशीट में यह स्पष्ट किया कि हत्या पूर्व नियोजित थी। इस बात का भी पता चला कि लड़की का परिवार हिंदू लड़के से प्रेम करने के कारण उसके साथ सख़्ती से पेश आ रहा था। ग्राउंड रिपोर्ट में भी लड़की के परिवार की मजहबी कट्टरता को उजागर किया गया है, जिसमें लड़की की अम्मी एक कट्टर मुस्लिम महिला है, जो अंतर-धार्मिक संबंध के ख़िलाफ़ थी।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार