सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका... ऋषब पंत ही संभालेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कमान

दूसरे चरण में कप्तान ऋषभ पंत ही रहेंगे। जो इसी आईपीएल के फेज वन में टीम के कप्तान बने थे।

Abhinya Goyal
  • Sep 4 2021 3:57PM

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का दूसरा चरण कुछ दिनों में शुरू होने ही वाला है। आईपीएल की टीमें यूएई पहुंच चुकी है। सभी टीमें आईपीएल जीतने की तरकीब लगा रही है साथ ही जीतने की तैयारी जोर शोर से कर रही है। आईपीएल 2020 की उप विजेता रही टीम दिल्ली  कैपिटल्सी भी यूएई पहुंच गई है। लेकिन ये सवाल हर जगह पूछा जा रह है कि इस साल दिल्ली कैपिटल्स की कमान किसके हाथ में होगी, कौन दिल्ली कैपिटल्स को लीड करेगा यानि कप्तान कौन होगा। 

अब दूसरा फेज शुरू होने से ठीक पहले इसका जवाब सामने आ रहा है। बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया की दूसरे चरण में कप्तान ऋषभ पंत ही रहेंगे। जो इसी आईपीएल के फेज वन में टीम के कप्तान बने थे। बता दें, नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने 23 साल के ऋषभ पंत को आईपीएल 2021 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपी थी। अब श्रेयस अय्यर को फिर से दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल  के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा। 

दिल्ली कैपिटल्स के सूत्रों ने बताया कि ऋषभ पंत आईपीएल 2021 के यूएई चरण में भी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करेंगे। हालांकि, यह अच्छी खबर है कि श्रेयस अय्यर फिर से फिट हैं और वापस एक्शन में आने के लिए तैयार हैं। दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट का कहना है की हम श्रेयस अय्यर को अच्छे से ठीक होने के लिए पूरा समय देना चाहते हैं। इसी कारण ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बन रहेंगे, लेकिन सिर्फ आईपीएल 2021 के दूसरे हिस्से के लिए।

आपको बता दें, ऋषभ पंत की नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 का पहला चरण अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए खत्म किया था। उसने अपने आठ मैच में से 6 में जीत हासिल की थी। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने कुछ दिन पहले ही यूएई पहुंचे हैं और क्वारंटाइन पूरा करने के बाद अब मैदान में ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।  

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार