सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Punjab Congress को बड़ा झटका... भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका... भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़

Akshat Shrotry
  • May 19 2022 1:59PM

पंजाब कांग्रेस को उस वक्त बड़ा झटका लगा है पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद रहे सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल हो गए। जेपी नड्डा ने उन्हें सदस्य्ता दिलवा कर भाजपा में करवाया शामिल। जानकारी के अनुसार पहले उनके आम आदमी पार्टी में जाने के कयास थे लेकिन एक दम से भाजपा में शामिल होकर सुनील जाखड़ ने सबको चौंका दिया। 

पंजाब के दिग्गज हिंदू नेताओं में शामिल सुनील जाखड़ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के बेटे हैं। जाखड़ ने 2002 से 2017 तक अबोहर निर्वाचन क्षेत्र से लगातार विधायक का चुनाव जीता। 2017 में अबोहर से विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी से हार मिली थी। इसके बाद सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद 2017 में उन्होंने गुरदासपुर लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ा। 2017 में जाखड़ को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कांग्रेस को सोशल मीडिया पर लाइव होकर अलविदा कहने वाले सुनील जाखड़ पार्टी हाईकमान से काफी नाराज थे। विधानसभा चुनाव से पहले जब हाईकमान ने उन्हें प्रदेश प्रधान पद से हटाकर नवजोत सिद्धू को कमान सौंपी थी, तब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने का भरोसा दिलाया गया था। जाखड़ ने उस समय तो शांति से पद छोड़ दिया लेकिन उसके बाद नए मुख्यमंत्री की दौड़ से भी उन्हें बाहर कर दिया गया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार