सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भाजपाईयों ने धरना प्रदर्शन कर आरोप लगाया अघोषित आपातकाल लगाने के साजिश रच रही कांग्रेस सरकार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया, प्रदर्शन के माध्यम से भाजपाईयों ने जमकर हल्ला बोला और राज्य पत्र में प्रकाशित रासुका संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां भी जलाई

Laxman Dewangan
  • Jan 17 2023 6:25AM

बालोद। छत्‍तीसगढ़ में धर्मांतरण और धार्मिक सांप्रदायिकता फैलाने वालों के खिलाफ कांग्रेस सरकार द्वारा राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून लगाए जाने पर बालोद जिला भाजपा द्वारा बालोद शहर के जयस्तंभ चौक में धरना प्रदर्शन किया गया। बता दें कि सैंकड़ों भाजपाई कांग्रेस सरकार पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने कहा रासुका की जरूरत आखिर प्रदेश सरकार को क्यों पड़ रही है धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाली ये सरकार आखिर क्या करना चाह रही है उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन से हम सरकार का विरोध करते हैं रासुका विषय और सरकार की कमियों को लेकर भाजपाइयों ने जमकर हल्ला बोला और राज्य पत्र में प्रकाशित रासुका संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां भी जलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने एक बार फिर से आपातकाल लगाने की साजिश रची है। मतांतरण को बढ़ावा देने के लिए रासुका लगा दिया है। कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति की पोल खुल गई है l

यहां पर अघोषित आपातकाल लगाने के साजिश रच रही है एक आपातकाल कांग्रेस की सरकार में आया था और अब यह दूसरा आपातकाल है जिलाध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री अपना सिंहासन बचाने के लिए ईसाई मिशनरी की शरण में हैं आदिवासी समाज में धर्मांतरण के जरिए खंडन का षड्यंत्र रचा जा रहा है उन्होंने कहा की यहां 32 जिलों में रासुका लगाया जा रहा है तो क्या मुख्यमंत्री जी को अपने कानून व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। वहीं पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने भी पूरे मामलों को लेकर सरकार को खेलते हुए नजर आए उन्होंने कहा कि यहां पर सरकार जो है अपनी कमजोरी को आंख रही है लेकिन उसे पूरा नहीं कर पा रही है शायद इसलिए वह कानून के आधार पर आगे की लड़ाई लड़ना चाह रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, प्रीतम साहू, यज्ञदत्त शर्मा छगन देशमुख अभिषेक शुक्ला,यादराम साहू प्रमोद जैन महामंत्री किशोरी साहू कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू, भाजपा मंत्री शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर, नरेश साहू, जिला पंचायत सदस्य कीर्तिका साहू,संध्या भारद्वाज पुष्पेंद्र चंद्राकर, नीतीश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विक्रम ध्रुवे भाजयुमो अध्यक्ष आदित्य पीपरे, सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण जनपद सदस्य गण सहित नेता जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार