सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भारतीय नववर्ष के उपलक्ष पर निकाली गई विभिन्न संगठनों के द्वारा भव्य भगवा यात्रा।

भारतीय नववर्ष के उपलक्ष पर निकाली गई विभिन्न संगठनों के द्वारा भव्य भगवा यात्रा।

शिवम् भारद्वाज
  • Mar 27 2023 5:50PM
भारतीय नववर्ष के उपलक्ष पर निकाली गई विभिन्न संगठनों के द्वारा भव्य भगवा यात्रा। भारतीय नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में नववर्ष महोत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य भगवा यात्रा निकाली गई। यात्रा में समस्त हिंदू संगठनों ने प्रतिभाग करते हुए संगठित हिंदुत्व शक्ति का प्रदर्शन किया। यात्रा दोपहर 12 बजे आरएमपी इंटर कालेज मैदान से प्रारंभ हुई जो नगर के विभिन्न मार्गों से निकली। इस दौरान सबसे आगे रथ चल रहा था उसके पीछे हजारों मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहनों का काफिला था। जिन पर युवा, वृद्ध, महिलाएं व बच्चे सवार थे। वाहनों पर सवार यह हिंदूवादी जब हाथों में भगवा ध्वज लेकर नगर के मार्गों से गुजरे तो नजारा देखने वाला था। जिस मार्ग से निकल रहे थे वह मार्ग भगवामय नजर आ रहा था। उत्साही युवा जय श्रीराम, हरहर महादेव, भारत माता की जय का उद्घाेष कर रहे थे। यात्रा आरएमपी इंटर कालेज प्रांगण से आंख अस्पताल चौराहा, सिविल लाइन, जीआइसी चौराहा, कैपटन मनोज पांडेय चौक, मुंशींगज, मन्नी चौराहा, कोट चौरहा, कजियारा, जिला अस्पताल मार्ग, गुरुद्वारा, घंटाघर, ग्रीकगंज, ट्रांसपोर्ट, बस अड्डा चौराहा, गुरुगोविंद सिंह चौक, नगर पालिका, लालबाग होते हुए आरएमपी इंटर कालेज मैदान में पुन: पहुंची। यहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान आरएसएस से विभाग संघचालक डा. हरिपाल सिंह, जिला संघचालक उमाकांत मिश्र, सह जिला संघचालक राकेश सेठ, नगर संघचालक विनय अग्रवाल, विभाग कार्यवाह कृष्ण कुमार प्रजापति, विभाग प्रचारक बैरिस्टर, जिला कार्यवाह आशीष वाजपेयी, जिला प्रचारक उपेंद्र, नगर कार्यवाह विनीत पांडेय, नगर प्रचारक कमलेश व क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा नीरज वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, एमएलसी पवन सिंह चौहान,भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश बजरंगी,आजाद हिन्द भगत संगठन संस्थापक अभिमन्यु हिंदू, भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष प्रभात अग्निहोत्री, नीरज वर्मा झल्लर, संगठन मंत्री एबीवीपी अजय शुक्ल, एबीवीपी के हर्षित पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर, राजेश शुक्ला, विश्व हिंदू परिषद विभाग अध्यक्ष विपुल प्रताप सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कंचनप्रभा पांडेय, जिला मंत्री जया सिंह, पतंजलि की प्रमुख अंशु गुप्ता, प्रिया गुप्ता, ममता डोडेजा, विकास हिंदू, शानू जायसवाल, मयंक गुप्ता, शुभम त्रिपाठी, अभिषेक अवस्थी, शरद श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, कुशाग्र दीक्षित, कमलेश पांडेय, विश्वंभर तिवारी, अजय विश्वकर्मा, मनीष मिश्रा, मनीष सिंह, राजन गुप्ता कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जगह जगह हुआ स्वागत व पुष्पवर्षा यात्रा का नगर के विभिन्न चौराहों पर हिंदूवादी समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया गया। जीआइसी चौराहे पर बबिता गुप्ता ने पुष्पवर्षा की। मुंशीगंज चौराहे पर आजाद हिन्द भगत संगठन के कार्यकर्ता सर्वेश निषाद व उनके सहयोगियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। ग्रीकगंज में अनूप खेतान, मोनू खेतान, मनोज अरोड़ा ने भगवाधारियों का स्वागत किया। बसअड्डा चौराहा पर भगवा यात्रा के पहुंची यहां विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, राजू अग्रवाल, सुधीर मिश्रा, मुकेश कनौजिया ने पुष्प वर्षा की।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार