सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

....जहाँ जो दिखा, पुलिसकर्मी पहनाने लगे उन्हें 'रक्षा' का मास्क! ऐसा भला क्यों किया रायगढ़ पुलिस ने? जानिए इस दिलचस्प वाकये के बारे में

छत्तीसगढ़ में खाकी का मानवीय मूल्यों को सँजोता खूबसूरत चेहरा सामने आया है।

योगेश मिश्रा, छत्तीसगढ़
  • Aug 3 2020 8:12PM

छत्तीसगढ़ में खाकी का मानवीय मूल्यों को सँजोता खूबसूरत चेहरा सामने आया है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पुलिस के आह्वान पर रायगढ़वासियों के सहयोग से प्राप्त मॉस्क को रक्षाबंधन के दिन एक रक्षासूत्र मास्क का जागरूकता के महाअभियान के रूप में चलाया गया और लोगों को मास्क पहनने का संदेश दिया गया। पुलिस द्वारा रक्षाबंधन के दिन कोरोना के इस समय बहनों को प्रेरित किया गया कि वो राखी के साथ रक्षासूत्र के रूप में मॉस्क भाइयों को दें और भाई गिफ्ट के रूप में मॉस्क गिफ्ट दें। 
बतादें कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पुलिस के आह्वान पर रायगढ़वासियों के सहयोग से प्राप्त मॉस्क को रक्षाबंधन के दिन एक रक्षासूत्र मास्क का जागरूकता के महाअभियान के रूप में चलाया गया और लोंगों को मास्क पहनने का संदेश दिया गया। पुलिस द्वारा रक्षाबंधन के दिन कोरोना के इस समय बहनों को प्रेरित किया गया कि वो राखी के साथ रक्षासूत्र के रूप में मॉस्क भाइयों को दें और भाई गिफ्ट के रूप में मॉस्क गिफ्ट दें। साथ ही सभी लोग व संस्थान अपने दोस्तों, परिजनों और परिचितों, कर्मचारियों को मॉस्क दें। साथ ही पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर मास्क के प्रति जागरूकता लाने एक जागरूकता अभियान के जरिए पूरे जिले में मास्क वितरण का अभियान चलाया गया। 


पहले इस अभियान में 7-8 लाख मॉस्क बाँटने थे। लेकिन लोगों से 12.37 लाख अंतिम दिन तक प्राप्त होने पर उसे वितरित किया गया। 

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि कुल 362 विभिन्न संस्थानों/संगठनों के सहयोग से प्राप्त 12.37 मॉस्क को 985 पुलिसकर्मियों,7,500 वॉलिंटियर्स के विशेष सहयोग से पूरे रायगढ़ जिले में बांटा गया। साथ ही विभिन्न संस्थाओं/लोगों ने अपने संस्थानों/ अपने-अपने घरों में अनुमानित 2.5 लाख मॉस्क बांटे। जिले में रिकार्ड लगभग 14.87 लाख मास्क का वितरण। अधिकांश लोगों को एक से अधिक मॉस्क मिले, जरूरतमंदों को अधिकाधिक मास्क हुए वितरित।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा इस मुहिम को सफल बनाने के लिए एडिशनल एसपी रायगढ़ अभिषेक वर्मा, समस्त पुलिस अधिकारियों व समस्त थाना प्रभारियों को जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, छोटे-बड़े संस्थानों, सभी धर्म, समाज के लोगों, मीडिया समूह को इस अभियान से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गयी थी। । 

मीडिया सहित प्रदेश के तमाम छोटे-बड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्यों ने अपने अखबार एवं वेब पोर्टल पर इसे प्रमुखता से स्थान दिए। साथ ही युवा वर्ग द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर पर इससे जुड़ने का अभियान चलाया गया। जिले भर में होर्डिंग्स लगाए गए और पम्पलेट्स बांटे गए। इसे लेकर जिले से लेकर चर्चा रही , सभी ने इस अनूठे मुहिम को समर्थन दिया। जिलेवासियों का अपार समर्थन व सहयोग से दिन प्रतिदिन मासिक वितरण का टारगेट बढ़ता गया। कार्ययोजना अनुसार 02 अगस्त (रविवार) दोपहर सभी मास्क संग्रहण केंद्र से मास्क जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्र के प्रत्येक गांव के दूरस्थ अंचल तक वितरण हेतु पहुंचाया गया । मुहिम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर रही है, वहीं वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज करने अन्य संस्थाओं में यह प्रक्रियाधीन है । 

आज पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल, जिले के विधायक, महापौर, जिलाधीश सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं मीडियाकर्मियों को पुलिस कन्ट्रोल रूम रायगढ़ में आमंत्रित किया गया। अन्य सभी वरिष्ठ मंत्री, विधायकगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण की उपस्थिति में एक जिलास्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ । 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार