सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

धर्म, आध्यात्म और शौर्य की भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाए.. जानिए धरा के इस भूभाग का मोल

ज्ञान, संस्कार, संस्कृति, धर्म, आध्यात्म, का वो राज्य जहाँ प्रभु श्री राम का जन्म हुआ। मानव अवतार में साक्षात् प्रभु विष्णु ने श्री कृष्णा अवतार लिया। जहाँ के कण कण में जय श्री राम गुंजायमान है।

Prem Kashyap Mishra
  • Jan 24 2022 1:22PM

ज्ञान, संस्कार, संस्कृति, धर्म, आध्यात्म, का वो राज्य जहाँ प्रभु श्री राम का जन्म हुआ। मानव अवतार में साक्षात् प्रभु विष्णु ने श्री कृष्णा अवतार लिया। जहाँ के कण कण में जय श्री राम गुंजायमान है। जहाँ के रग रग में कृष्णा के गीता का उपदेश दौड़ता है। वो उत्तर प्रदेश जो यह सिखाता है आज समाज को बदलने के लिए हमें पेड़ों को बदलने की जरूरत नहीं है। आकाश, धरती, अगिभन, जल, वायु भी बदलने की जरूरत नहीं है। जरूरत है मानव के मन और विचारों को बदलने की। मानव का मन और विचार आध्यात्मिक ज्ञान से ही बदले जा सकते हैं। आज उसी उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस है उत्तर प्रदेश आज अपना 73वा स्थापना दिवस मन रहा है।

उत्‍तर भारत का एक ऐसा राज्‍य जिसे 1 अप्रैल 1937 में कुछ खास कारणों को ध्‍यान में रखते हुए एक राज्‍य बनाया गया था। यह एक ऐसा राज्‍य है जो भारत में होने वाली किसी भी बात या घटना पर सबसे ज्‍यादा सुखिर्यों में रहता है। यह राज्‍य, राजनीति से लेकर आर्थिक मुद्दे में भी सबसे आगे रहता है। सारी दुनिया में उत्‍तर प्रदेश को आगरा के ताजमहल, लखनऊ की नज़ाकत, बनारस के घाट, कनपुरिया मिज़ाज, इलाहबाद के संगम आदि के कारण जाना जाता है। उत्‍तर प्रदेश की राजकीय भाषा हिन्‍दी है और यहां के लोग, हिन्‍दी के ही अलग-अलग रूपों को बोलते हैं।

उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। वर्तमान की बात करें, तो यूपी ने पूरे देश का सारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इसकी सबसे पहली और बड़ी वजह है अगले महीने से होने वाले विधानसभा चुनाव, हालांकि यूपी ने देश के लिए कई बड़े योगदान दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो संदेश के जरिए कहा कि यूपी आज पहले से कई गुना सुरक्षित है। बीते 5 साल के अंदर भाजपा ने यूपी में कई सारी चीजों में परिवर्तन करने का प्रयास किया है। 73 साल के इस लंबे सफर में यूपी में कई उतार चढ़ाव देखे गए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यूपी ने काफी तरक्की की है। यूपी देश की आस्था है, लोगों का दिल है. युवा के जोश से भरा हुआ यह प्रदेश है। उन्होंने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। यह सब प्रदेश की जनता के कारण ही हुआ है। मैं सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार