सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

भाजपा को सत्ता से बेदखल करना ही बेनी बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि - अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि पर बाराबंकी जाकर उनकी समाधिस्थल के ऊपर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Mar 27 2021 9:55PM

(इनपुट - शैलेंद्र पांडे, लखनऊ)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि पर बाराबंकी जाकर उनकी समाधिस्थल के ऊपर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेनी प्रसाद वर्मा का उत्तर प्रदेश में बड़ा कद रहा है। उनके साथ समाजवादियों की कई सरकारें बनी है। भाजपा राज में रोजी-रोटी का अकाल है। किसान, गरीब, महिलाएं सब अपमानित हो रही है। इस जनविरोधी भाजपा सरकार को सन् 2022 में सत्ता से बेदखल करने का संकल्प लेकर ही हम श्री बेनी प्रसाद वर्मा ‘बाबू जी‘ को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की ईस्ट इंडिया कंपनी से करी तुलना-

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। संविधान द्वारा मिले अधिकारों पर हमला कर रही है। भारत में एक ईस्ट इण्डिया कम्पनी आयी थी जो कारोबार कर रही थी। वह कब सरकार बन गयी किसी को पता ही नहीं चला। ब्रितानिया हुकूमत ने एक कानून पास किया और कम्पनी सरकार का काम करने लगी। लोकतंत्र में यदि सरकार कम्पनी बन जाये तो आम जनता के अधिकारों का क्या होगा।

अखिलेश यादव ने कहा की  प्राइवेट हाथों से संचालन होने पर आरक्षण और संविधान प्रदत्त अधिकार समाप्त हो जायेंगे। भाजपा सरकार ने तीन कृषि कानून बनाकर जमीन के मालिकाना हक को उद्योगपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है। तीनों कानून जमीन पर आ जाने से किसानों को उनका मुनाफा नहीं मिल पायेगा। पूरा लाभ बड़ी कम्पनियों का हो जायेगा। समाजवादी पार्टी अन्नदाता के हितों के खिलाफ लाये गये तीन कृषि कानूनों को वापस कराने के पक्ष में है और किसानों के साथ इस कानून का विरोध कर रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार