सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मानसून : झारखंड में आज मानसून ने दिया दस्तक, जमकर शुरू हुई बारिश

रांची में मानसून की बारिश आज से शुरू हो गयी है, राज्य के संताल परगना क्षेत्र में आज से मानसून के बादल गहराने की संभावना है। इस दिन शाम से इन इलाकों में बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है। 12 जून को पूरे राज्य में बादल छाएंगे और बारिश होगी। अगले 24 घंटों के दौरान मानसून के ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में प्रवेश करने का पूर्वानुमान है।

झारखण्ड ब्यूरो
  • Jun 11 2020 11:15PM

रांची: गर्मी की तपिश से मिलने वाली है राहत, आज से मौसम में मानसून ने अपनी पहली दस्तक दे दी है, rराज्य के संताल परगना क्षेत्र में आज से मानसून के बादल गहरा गए राजधानी के इलाके में आज ज़ोरदार बारिश हुई। इस दिन शाम से इन इलाकों में बारिश होने की संभावना जाहिर की गई थी। 12 जून को पूरे राज्य में बादल छाएंगे और बारिश होगी। अगले 24 घंटों के दौरान मानसून के ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में प्रवेश करने का पूर्वानुमान है। 

निम्न दबाव क्षेत्र के व्यापक होने की संभावना : मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग तक मानसून पहुंच गया है। मानसून प्रवेश के लिए सभी स्थितियां अनुकूल हैं। खाड़ी के मध्य भाग में बने निम्न दबाव क्षेत्र अगले 48 घंटों के दौरान और व्यापक होने की उम्मीद है। इसके व्यापक होने पर मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। खाड़ी में बने निम्न दबाव और इसके अनुकूल हवा में तनिक भी बदलाव आया तो इसके आने में देरी हो सकती है। संभावना है कि मानसून 12 से 13 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। उन्होंने बताया कि पूरे झारखंड में मानसून के अनुकूल मौसम बदलाव जारी है। संताल परगना के कई भागों में बादल छाए हुए है। हालांकि पिछले 24 घंटों में राज्य के लातेहार, सिमडेगा के कुछ स्थानों पर बारिश हुई। 

उमस की गर्मी बढ़ी : राज्य के हल्के बादल छाने से उमस बढ़ गयी है। धूप में तीखापन और हवा में आद्रता बढ़ने से रात में चिपचिपी गर्मी परेशान कर रही है। रांची का न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा। जबकि जमशेदपुर में 26.3 और डालटनगंज में 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश स्थानों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे है। डालटनगंज में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि जमशेदपुर में 36.5 और रांची में 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार