सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Banda Boat Accident: किशनपुर घाट से 6 और शव बरामद, लोगों को खोजने में जुटी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम

फतेहपुर से मरका गांव जा रही एक नाव 11 अगस्त को यमुना में पलट गई थी। दरअसल, बांदा जिले की मर्का नाव हादसा में लापता लोगों में छह के शव किशनपुर थाना इलाके में यमुना में देर रात उतराते मिले हैं।

Geeta
  • Aug 13 2022 10:13AM

उत्तर प्रदेश के बांदा में नाव पलटने के मामले में पुलिस और गोताखोरों की मदद से किशनपुर घाट से 6 और शव बरामद किए गए हैं। अब तक 9 शव बरामद हुए हैं। फतेहपुर से मरका गांव जा रही एक नाव 11 अगस्त को यमुना में पलट गई थी। दरअसल, बांदा जिले की मर्का नाव हादसा में लापता लोगों में छह के शव किशनपुर थाना इलाके में यमुना में देर रात उतराते मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक, किशनपुर थाना इलाके के नरौली किशनपुर मझिगवां घाट पर आधा दर्जन शव मिलने की सूचना पर पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

यहां आपको बता दें कि शुक्रवार को बांदा में यमुना नदी में नाव डूबने से लापता हुए 32 लोगों को खोजने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल छह टीमें लगी रहीं। इन टीमों के 60 जवान आठ मोटर बोट से पूरा दिन तलाशने के बाद भी किसी को नहीं ढूंढ पाए हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार