सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

गौहत्यारे को 17 साल बाद ढूंढ निकाली बाबा की पुलिस... हत्यारे के साथ हथियार भी बरामद

गिरफ्तारी 21 जनवरी 2021 को हुई है सहरानपुर पुलिस के मुताबिक अखलाक एक शातिर अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी एक मुखबिर के द्वारा दी गई सूचना पर हुई।

Prem Kashyap Mishra
  • Jan 24 2022 9:40PM

उत्तर प्रदेश की पुलिस अर्थात योगी आदित्यनाथ की सेना ने 1 शातिर और अपराधिक छवि वाले व्यक्ति जिसका नाम अखलाक है उसे गिरफ्तार किया है। यह वही अखलाक है जिसके ऊपर 17 वर्षों से गौ हत्या का केस चल रहा था और वह 15 साल से फरार भी था। लेकिन उत्तर प्रदेश की सहारनपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। गौ हत्या के मामले में 15 सालों से वह हरियाणा से फरार चल रहा था। अब सहारनपुर पुलिस ने इसकी सूचना हरियाणा पुलिस को दे दी है।

गिरफ्तारी 21 जनवरी 2021 को हुई है सहरानपुर पुलिस के मुताबिक अखलाक एक शातिर अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी एक मुखबिर के द्वारा दी गई सूचना पर हुई। यही नहीं जब उसकी गिरफ्तारी हुई तो अखलाक के पास से एक 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। गिरफ्तारी नागल क्षेत्र के गांव शाहाबाद मारकंडा में की गई है और आरोपित गांव नंदेहा गुडलाखेड़ा थाना नागल सहारनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है।

आपको बता दें हरियाणा की कुरुक्षेत्र की अदालत में अख़लाक़ 15 वर्षों से भगोड़ा घोषित था उसका एक और नाम इखलाक भी नाम है जिस नाम से उसे वहां के क्षेत्रीय लोग जानते हैं। उसके अब्बू का नाम निसार है। यह जानकारी दे दें की 2005 में उसके ऊपर हरियाणा की कुरुक्षेत्र में गौ हत्या का केस दर्ज हुआ था। इस तरह के आपराधिक छवि वाले व्यक्ति पर योगी की पुलिस का वज्र प्रहार जारी है।

आपको बता दें योगी आदित्यनाथ जब से सत्ता में आए तब से उन्होंने एक बात स्पष्ट कर दिया था कि गौ हत्या पर नकेल कसा जायेगा और इसका यह मामला जीवंत उदाहरण है। 15 वर्षो से फरार अपराधी पर योगी की पुलिस ने शिकंजा कसा है।IPS आकाश तोमर ने बताया, “अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सहरानपुर पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में हरियाणा के फरार आरोपित की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपित अख़लाक़ को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।”

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार