सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि के लिए दिल्ली मे घर-घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता करेंगे श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के दानदाताओं को सम्मानित

Namit Tyagi
  • Jan 23 2021 8:42PM
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान के दानदाताओं के सम्मान में 24 जनवरी को प्रदेश पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर होंगे। प्रकाश जावड़ेकर द्वारा उन सभी लोगों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण में स्वेच्छानुसार दान दिया है।

प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि दिल्ली के 43 लाख घरों में भाजपा कार्यकर्ता राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए संपर्क करने जाएंगे। चाहे वो कोई रिक्शावाला हो, कोई सब्जीवाला हो या कोई भी आम जनता, हर कोई अपनी ईच्छानुसार समर्पण राशि दे सकता है। यह जनजागरण अभियान एक फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि काफी लंबे संघर्ष के बाद आखिर राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरु हो चुका है। यह नए भारत की अभ्युदय की शुभ एवं ऐतिहासिक कार्य है। इसके लिए तमाम लोग अपनी क्षमता के अनुसार दान कर रहे हैं। राम मंदिर का निर्माण हर भारतीय का एक सपना है। जिस तरह से रामसेतू निर्माण में एक छोटी गिलहरी ने भी अपनी क्षमता से योगदान दिया था, ठीक वैसे ही दिल्ली की सम्मानित जनता भी अपने सामर्थ्य के अनुसार योगदान देगी।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार