सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा 2000 जगहों पर एक साथ प्रदर्शन कर 26,000 करोड़ रुपये का हिसाब मांगेगी

केजरीवाल सरकार को दिल्ली जल बोर्ड में हुए 26,000 करोड़ रुपये का हिसाब दिल्ली की जनता को देना पड़ेगा-हर्ष मल्होत्रा

Namit Tyagi
  • Jan 24 2021 7:42PM
आम आदमी पार्टी के मुखिया ने अपने चहेते साथियों के साथ मिलकर दिल्ली जल बोर्ड को बेच दिया है। प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार जल बोर्ड में 26,000 करोड़ रुपये के घोटाले पर भी अपना मुंह खोलन को तैयार नहीं हैं। भाजपा द्वारा पूरी दिल्ली में 2,000 अलग-अलग स्थानों पर प्रचंड प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता करोल बाग में होने वाले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा कि कल प्रदेश भाजपा प्रत्येक मंडलों में सात स्थानों पर प्रदर्शन कर केजरीवाल सरकार को घेरेगी। छह साल पहले जो दिल्ली जल बोर्ड फायदे में चला करता था, उसको आम आदमी पार्टी की सरकार ने घोटाले का सबसे बड़ा अड्डा बना दिया है। पांच वर्षों में दिल्ली जल बोर्ड को दिए गए 26,000 करोड़ रूपये का आज तक कोई हिसाब किताब ही नहीं है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अब तो स्थिति इतनी बदतर है कि अभी तक 80 प्रतिशत अनधिकृत कालॉनियों में दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन तक नहीं लगी है। क्योंकि आम आदमी पार्टी के विधायक काम कम और वसूली ज्यादा करते हैं। देवली विधानसभा से आप विधायक प्रकाश जरवाल टैंकर घोटाले में 20 से अधिक टैंकर मालिकों से 60 लाख रुपये का घूस लेते हुए पकड़े गए थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आपराधियों और घूसखोरों की संगठित गिरोह बनती जा रही है।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार