सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को हिरासत में लिया गया, दिल्ली सरकार के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

दिल्ली में कोरोना संकट को दूर करने में विफल रही केजरीवाल सरकार के खिलाफ आज दिल्ली बीजेपी ने किया राजघाट पर प्रदर्शन

Namit Tyagi
  • Jun 7 2020 3:20PM

दिल्ली बीजेपी के नए नवेले अध्यक्ष बने आदेश गुप्ता को आज दिल्ली पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लिया, आदेश गुप्ता बीजेपी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में कोरोना से निपटने में केजरीवाल सरकार की विफलताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे 

दिल्ली में नही होगा बाहरी लोगों का इलाज

दिल्ली सरकार ने आज आदेश दिया कि राजधानी दिल्ली में राज्य सरकार के अस्पतालों में बाहरी लोगों का इलाज नही होगा केजरीवाल सरकार के इस फैसले के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली कैबिनेट के फैसले की जैसे ही सूचना भाजपा को मिली। वैसे ही प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेता राजघाट पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। उनके अलावा भाजपा के अन्य प्रदर्शनकारी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया है। आदेश गुप्ता के साथ साथ सभी लोगो को राजेन्द्र नगर पुलिस स्टेशन में ले जाया गया है 

पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी भी लिए गए थे हिरासत में

आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले ही बीजेपी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी लॉक डाउन के नियमो का उल्लंघन करने के आरोप में  राजघाट से हिरासत में लिया गया था , मनोज तिवारी बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने गए थे 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार