सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

भाजपा ने जल बोर्ड में हुए 26,000 करोड़ रुपये घोटाले के खिलाफ चलाया मेट्रो जनसंपर्क अभियान

केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने चलाया नया अभियान

Namit Tyagi , twitter @NamitTyagi1
  • Feb 24 2021 9:10PM
दिल्ली जल बोर्ड में हुए घोटाले के खिलाफ आज दिल्ली के अलग-अलग मेट्रो स्टेशनों के सामने भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में जनसंपर्क चलाया। जल बोर्ड में हुए 26,000 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर चलाए गए इस जनसंपर्क अभियान में अलग-अलग स्टेशनों पर भाजपा कार्यकर्ता घोटाले की जानकारी लिखी टी-शर्ट पहनकर जनता तक जानकारी पहुंचाई।

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में नेताजी सुभाष प्लेस मेट्रो स्टेशन पर हुए जनसंपर्क अभियान में उन्होंने कहा कि जल बोर्ड के सबसे बड़े 26,000 करोड़ रुपये के घोटाले को उजागर करने के लिए यह जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि आखिर जल बोर्ड में हुए 26 हज़ार करोड़ रुपये कहां गए। दिल्ली जल बोर्ड अगर आज घाटे में चल रहा है तो उसके एकलौते कारण अरविन्द केजरीवाल हैं। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री गौरव खारी और किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत भी मौजूद थे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज दिल्ली की जनता को साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। जनता बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं, लेकिन जलबोर्ड में हुए 26,000 करोड़ रुपये घोटाले पर मौन होकर केजरीवाल ने ये साबित कर दिया है कि दाल में कुछ काला है। जो जल बोर्ड पहले मुनाफे में था आज वह घाटे में चल रहा है। मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर हुए इस जनसंपर्क अभियान में ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष श्री संतोष पाल सहित मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

भाजपा सांसद हंसराज हंस ने कहा कि जल बोर्ड में केजरीवाल सरकार ने 26,000 करोड़ का बड़ा घोटाला कर चुप्पी साधी हुई है। दिल्ली वालों को इसका हिसाब देने में अभी तक असफल रही है, लेकिन दिल्ली के जनता की आवाज बनकर हम तब तक सवाल करते रहेंगे और हमारा संघर्ष तबतक जारी रहेगा जबतक केजरीवाल इन पैसों का हिसाब नहीं दे देते। केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर हुए इस जनसंपर्क अभियान में प्रदेश मंत्री श्री इम्प्रीत सिंह बक्शी और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद हारुन सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि केजरीवाल ने राघव चढ्ढा और सत्येन्द्र जैन के साथ मिलकर जिस तरह से जल बोर्ड को खोखला बनाने का काम किया है, वह आज पूरी दिल्ली जान गई है। घर-घर में नल से साफ पानी और यमुना को लंदन की थेम्स नदी बनाने का वादा करने वाली केजरीवाल सरकार की नीति को आज दिल्ली जान चुकी है। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर हुए इस जनसंपर्क में प्रदेश उपाध्यक्ष राजन तिवारी, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, प्रदेश मंत्री नीलम धीमान और पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष कौशल मिश्रा उपस्थित थे।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार