सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन भाजपा ने गोपाल राय का इस्

भाजपा ने गोपाल राय का इस्तीफा मांगा

Namit Tyagi , twitter @NamitTyagi1
  • Feb 8 2021 11:05PM
दिल्ली भाजपा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी राह पर न केवल उनके मंत्री बल्कि मंत्रियों के परिवार के लोग भी दिल्ली में निर्माण कार्य में ठेकेदारों से खुलेआम रिश्वत मांग रहे हैं। श्रम मंत्री गोपाल राय के भाई योगेंद्र राय का ठेकेदारों से रिश्वत के पैसे वसूली करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर जब पोल खुली तो प्रदेश भाजपा के नवीन शाहदारा जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार में मंत्री गोपाल राय के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और उनसे त्यागपत्र देने की मांग की है। भाजपा ने पुलिस से उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

नवीन शहादरा के अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार ने कहा कि जिस व्यक्ति ने भ्रष्टाचार के खिलाफ झूठ का सहारा लेकर जनता को बेवकूफ बनाकर दिल्ली की सत्ता हासिल की। आज उसी सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। चाहे वह बिजली का घोटाला हो, चाहे वो जल बोर्ड का घोटाला हो, चाहे PWD का घोटाला हो या चाहे उसके मंत्रियों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता हो। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली की जनता के हित की आवाज़ उठाते रहे हैं और आगे भी इसी तरह से उठाते रहेंगे।

दिल्ली नगर निगम के नेता सदन प्रवेश शर्मा, पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश जैन, उप महापौर हरि प्रकाश बहादुर, निगम पार्षद कुसुम तोमर, सचिन शर्मा, वीर सिंह पवार, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष पुनिया सहित जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन के दौरान अपनी गिरफ्तारी दी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार