सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भाजपा ने डॉक्टर मुखर्जी की 120वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर वृक्षारोपण किया

भाजपा ने डॉक्टर मुखर्जी की 120वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर वृक्षारोपण किया डॉक्टर मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया-आदेश गुप्ता नई दिल्ली, 6 जुलाई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 120वीं जयंती पर आज प्रदेश भाजपा की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए और वृक्षारोपण भी किया गया। विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम का उदघाटन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली भाजपा की सह-प्रभारी श्रीमती अलका गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वासु रुखड़ सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे

Sumit bhojgi
  • Jul 6 2021 8:15PM
भाजपा ने डॉक्टर मुखर्जी की 120वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर वृक्षारोपण किया डॉक्टर मुखर्जी ने देश की अखंडता के लिए बलिदान दिया-आदेश गुप्ता नई दिल्ली, 6 जुलाई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 120वीं जयंती पर आज प्रदेश भाजपा की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए और वृक्षारोपण भी किया गया। विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम का उदघाटन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली भाजपा की सह-प्रभारी श्रीमती अलका गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वासु रुखड़ सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर मुखर्जी के त्याग और बलिदान दम पर ही आज कश्मीर और बंगाल भारत का अभिन्न अंग है नहीं तो विभाजन के वक्त अंग्रेजों ने इसे पाकिस्तान का अंग बनाने का इंतजाम कर दिया था। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि उनके विचार हमें आज भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और कश्मीर से परमिट व्यवस्था को हटवाने के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे दी। डॉक्टर मुखर्जी के प्रयासों से ही आज हमें अमरनाथ और वैष्णों देवी यात्रा को नियमित ढंग से करने का मौका मिला है। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देते वक्त उन्होंने कहा था कि एक देश में दो विधान दो संविधान और दो प्रधान नहीं चलेगा। उनके इस सिद्धांत को जनसंघ के समय ही अपना लिया गया जिसे अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर पूरा किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और कश्मीर के लिए अपने प्राणों की आहुती देने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जाने के बाद ही परमिट व्यवस्था बन्द हुई। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वानती श्रीनिवासन ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और अस्मिता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारतीय समाज का हर वर्ग सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी और महान चिंतक डॉक्टर मुखर्जी के आदर्श सदैव देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार