सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

निगम उपचुनाव में भाजपा ने बनाया झुग्गी में रहने वाले कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार

निगम के उपचुनावों के लिए बीजेपी तैयार

Namit Tyagi, twitter, @NamitTyagi1
  • Feb 7 2021 8:35PM
दिल्ली में होने वाले निगम उपचुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने स्थानीय जुझारु कार्यकर्ताओं पर अपना भरोसा जताया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उम्मीदवारों की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के पांच वार्ड में होने वाले उपचुनावों के लिए भाजपा ने रोहिणी से राकेश गोयल, शालीमार बाग उत्तरी से सुरभि जाजू, त्रिलोकपुरी से ओमप्रकाश गुगरवाल, कल्याणपुरी से सियाराम कनौजिया और चौहान बांगर से मो. नज़िर अंसारी को उम्मीदवार बनाया है।

निगम उम्मीदवारों के सम्बंध में प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पार्टी ने जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाया है। कल्याणपुरी वार्ड उम्मीदवार सियाराम कनौजिया धोबी समाज से आते हैं और कल्याणपुरी के झुग्गी बस्ती में रहते हैं। पिछले 30 सालों से पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। त्रिलोकपुरी वार्ड उम्मीदवार ओम प्रकाश गुगरवाल राजस्थानी बैरवा समाज से आते हैं और पुनर्वास बस्ती में रहते हैं। गुगरवाल त्रिलोकपुरी पूर्वी के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शालीमार बाग उत्तरी वार्ड उम्मीदवार सुरभि जाजू वर्षों से समाज सेवा के काम में लगी हैं और शालीमार गांव में रहती हैं। रोहिणी से उम्मीदवार राकेश गोयल रोहिणी मंडल के अध्यक्ष हैं। मोहम्मद नजिर अंसारी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर-पूर्वी के अध्यक्ष रह चुके हैं।



सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार