सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बड़ी ख़बर : समारोह में ग्रामीणों ने किया BJP प्रवेश...गणेश शंकर मिश्रा के आतिथ्य में हुए समारोह में कार्यकर्ताओं ने लिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का संकल्प

भाजपा की रीति नीति से प्रभावित बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ताओं तथा युवाओं द्वारा भाजपा प्रवेश किया गया।

Yogesh Mishra
  • Jun 5 2023 5:53PM
 
 
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का ग्राम स्तरीय सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन धरसीवां विधानसभा के ग्राम खौना में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रिटायर्ड आईएएस और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेशशंकर मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से हुआ। 
 
 
 
इस अवसर पर ग्राम धनसुली के पूर्व सरपंच खेम नायक, दाउ डगरू राम पैकरा, मढ़ी, ग्राम खौना के पूर्व सरपंच नीलकंठ वर्मा, पूर्व जपं सदस्य खौना खड़कराम यदु आदि उपस्थित थे।
 
 
इस सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गणेश शंकर मिश्रा जी के हाथों सम्मानित किया गया, साथ ही इस अवसर पर ग्राम खौना के बजरंग दल कार्यकर्ताओं को भी मिश्रा जी द्वारा सम्मानित किया गया।
 
 
 
मिश्रा द्वारा कांग्रेस को आईना दिखाते हुए चुनावी घोषणा-पत्र में उल्लेखित शराब बंदी मुद्दे पर आड़े हाथों लिया गया। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शासन में हुई 400 शराब दुकानों को बंद करने का जिक्र किया। 
 
 
इस अवसर पर गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस शासन में गौठानों के पशु गोठानों की बजाय सड़कों पर नजर आते हैं, ये गौठानों की बदहाल व्यवस्था को प्रमाणित करता है। उन्होंने इस दौरान विस्तारित तरीके से शराबबंदी को लेकर अपनी बातें कार्यकर्ताओं के समक्ष रखीं।
 
 
इस समारोह में खोना , कोदवा , जांजगीरा, अमलीतालाब , सोनतरा , मढी, खपरी, पवनी, टोर, बरतोरी , बंगाली, मुरा, धनसूली , कर्रा आदि गाँव से भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
 
 
कइयों ने किया भाजपा प्रवेश
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेश शंकर मिश्रा ने उत्साही भाषण देकर ऊर्जा से भर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह समय संकल्प लेने का है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य से भ्रष्टाचार से लबरेज कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस दौरान प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करने, घोषणा पत्र में शराबबंदी का वादा कर मुकरने वाली कांग्रेस को आगामी चुनाव में सबक सिखाने का संकल्प भी लिया गया। समारोह में भाजपा की रीति नीति से प्रभावित बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ताओं तथा युवाओं द्वारा भाजपा प्रवेश किया गया।
 
 

BJP मुख्यालय में BJP प्रवेश

वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों के 421 विशिष्ट लोगों ने पार्टी प्रवेश किया। वैश्य समाज के 44 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। आदिवासी व अन्य समाज के 377 लोगों ने भाजपा को अपनाया। इनमें आदिवासी समाज में पकड़ रखने वाले राजनीतिक, सामाजिक संगठनों की दमदार हस्तियां भी शामिल हैं। गोंडवाना गोंड महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री विकेश कुमार हिचामी, गोंडवाना समाज युवा प्रभाव बस्तर संभाग के संरक्षक भूपेंद्र दर्रो, गोंडवाना समाज कांकेर क्षेत्रीय अध्यक्ष विष्णु कावड़े, गोंडवाना समाज कांकेर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मण्डावी, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग कांकेर ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मण्डावी, गोंडवाना समाज धनेलीकन्हार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र मरकाम, सेवानिवृत्त एसडीएम पृथ्वीराज निर्मल भी शामिल हैं। वैश्य समाज की समाजसेवी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कान्यकुब्ज वैश्य राष्ट्रीय महासभा वैवाहिक कार्यक्रम अध्यक्ष बरखा सूरज गुप्ता व उनके साथी व छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री मनोज गुप्ता भी शामिल हैं।

 

 

 

भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुए भव्य समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा,वरिष्ठ नेता महावीर राठौर, कांकेर जिला प्रभारी यशवंत जैन ,महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे। 

 

 

 
 
 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार