सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

जशपुर मामले में भाजपा फूँकेगी CM भूपेश का पुतला, निकालेगी कैंडल मार्च

राज्य में 17 को राजधानी और 18 को भाजपा के सभी ज़िला मुख्यालयों में BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Yogesh Mishra
  • Oct 16 2021 7:16PM


छत्तीसगढ़ के जशपुर मामले में पूरे देशभर में चर्चा है।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में पत्थलगाँव (ज़िला-जशपुरनगर) मेंं शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन जुलूस में तेज़ रफ़्तार वाहन द्वारा श्रद्धालुओं को कुचले जाने की घटना के मद्देनज़र कल 17 अक्टूबर से प्रदेश सरकार  की संवेदनहीनता के ख़िलाफ़ जनजागरण अभियान चलाएगी।

प्रदेश भाजपा महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल ने बताया कि कल 17 अक्टूबर को राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 01 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। इसके बाद अपराह्न 04 बजे पूरे प्रदेश में भाजपा के सभी मंडलों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जाएगा। अगले दिन 18 अक्टूबर को भाजपा के ज़िला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है और इसी दिन शाम 06 बजे भाजपा महिला मोर्चा व भाजयुमो द्वारा सभी ज़िला मुख्यालयों में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।






पत्थलगांव की घटना के पीछे राजनैतिक षड़यंत्र तो नहीं जांच हो-कांग्रेस
वहीं पत्थलगांव की दुखद घटना के मृतक के परिजनों को 50 लाख की सहायता देने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर कांग्रेस ने कहा कि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता है। उन्होंने मृतक परिवार के आंसू पोंछने का काम किया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार की छवि खराब करने के पीछे भाजपा का किसी प्रकार का राजनैतिक षड़यंत्र तो नहीं है, इन तथ्यों की जांच होना आवश्यक है।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार