सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

BJP Meeting: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक... वसुंधरा राजे ने बताया मीटिंग का एजेंडा, जानें

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर वसुंधरा राजे ने कहा कि तेलंगाना की स्थिति पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक बयान जारी किया जाएगा।

Geeta
  • Jul 2 2022 2:53PM

हैदराबाद में भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा कि हाल ही में उ.प्र., उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव हुए, उसके अलावा कुछ निकाय चुनाव और उपचुनाव भी हुए हैं जिसमें भाजपा की जीत हुई। उसकी सराहना करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने PM मोदी की गरीब कल्याण नीति की सराहना की और धन्यवाद दिया.  

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर वसुंधरा राजे ने कहा कि तेलंगाना की स्थिति पर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक बयान जारी किया जाएगा। राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में संगठन की मज़बूती के लिए जो कार्यक्रम हैं उनपर चर्चा करके जानने का प्रयास किया गया कि वे आगे कैसे बढ़ रहे हैं. 

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर वसुंधरा राजे ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन देश में अलग-अलग राज्यों में कैसे किया जाएगा, इसपर चर्चा हुई। उसके साथ-साथ एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम 'हर घर तिरंगा' को सफल बनाने के लिए देश को कैसे एकजुट किया जाए, इसपर चर्चा हुई. 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार