सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भाजपाइयों ने जनसंघ के संस्थापक की श्यामा प्रसाद की मनाई पुण्यतिथि

टोडाभीम कस्बे के गोपालपुरा रोड़ पर स्थित बालाजी ट्रेडर्स पर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष गजानंद शर्मा के नेतृत्व में भजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

आशीष व्यास
  • Jun 23 2022 8:28PM
टोडाभीम। कस्बे के गोपालपुरा रोड़ पर स्थित बालाजी ट्रेडर्स पर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष गजानंद शर्मा के नेतृत्व में भजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा राजेंद्र शेखपुरा ने डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिल्ली से लेकर श्रीनगर तक भारतीय संविधान के विभाजनकारी प्रावधानों का पुरजोर विरोध किया था। उन्होंने एक निशान, एक विधान, एक प्रधान नारा दिया। टोडाभीम देहात भाजपा मंडल अध्यक्ष गजानंद शर्मा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद और चिंतक के साथ जनसंघ के संस्थापक भी थे। उन्हें आज भी एक प्रखर राष्ट्रवादी और समर्पित देशभक्त के रूप में याद किया जाता है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांतों के पक्के इंसान थे। संसद में उन्होंने सदैव राष्ट्रीय एकता की स्थापना को ही अपना प्रथम लक्ष्य माना था। संसद में दिए अपने भाषण में उन्होंने पुरजोर शब्दों में कहा था कि राष्ट्रीय एकता के धरातल पर ही सुनहरे भविष्य की नींव रखी जा सकती है मेहंदीपुर बालाजी मंडल अध्यक्ष नमोनारायण मीणा के द्वारा केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें पालिका पार्षद शिब्बूराम मीना, शंभूमीणा, पार्षद राजकुमार शर्मा, शुभम शर्मा, योगेंद्र मीणा, विष्णु कंडेरा, भोला मीणा, श्याम लाल महावर सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार