सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

भाजपा नेता ने कांग्रेस को बताया डूबता जहाज... दो विधायकों के भाजपा में शामिल होने से बड़ा पार्टी का कुनबा

भाजपा नेता और मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेस डूबता जहाज है। ऐसे में कांग्रेस के सभी नेता भविष्य तलाश रहें हैं।

Vaishnavi Chauhan
  • Aug 18 2022 11:55AM

भाजपा नेता और मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेस डूबता जहाज है। ऐसे में कांग्रेस के सभी नेता भविष्य तलाश रहें हैं। कांग्रेस पार्टी के दो विधायक आज भाजपा में शामिल हुए हैं, जिससे सत्ता के सपने देख रही कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि दूसरी ओर आम आदमी पार्टी आज प्रदेश के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़े-बड़े सपने दिखाने की बात कर रहे हैं। जबकि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में से एक है। दूरदराज के इलाकों में भी सरकार ने बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था मुहैया करवाई है। आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं है। लोग आम आदमी पार्टी के झूठे दावों के झांसे में आने वाले नही है। हिमाचल के पहाड़ चढ़ते हुए आम आदमी पार्टी की सांस फूल जाएगी।

आपको बता दें कि सुरेश भारद्वाज ने आगे कहा कि जयराम सरकार ने पांच साल में हर वर्ग के लिए काम किया है। प्रदेश में दोबारा बीजेपी की सरकार बनेगी। कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस के नेता अपने भविष्य की तलाश में पार्टी छोड़ रहें हैं। जब जहाज डूबने लगता है तो चूहे भागने लगते हैं, वही स्थिति कांग्रेस की है।

 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार