सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भाजपा नेता संदीप ठाकुर ने आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ दी तहरीर

कानपुर नगर- आप सांसद संजय सिंह के द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर दिया था विवादित बयान , भाजपा में आक्रोशजानने के लिए आगे पढ़े

धर्मेंद्र सिंह राठौर
  • Aug 20 2021 10:25AM
आप सांसद संजय सिंह के द्वारा  उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर दिया था विवादित बयान , भाजपा में आक्रोश।
वही कानपुर में  भाजपा नेता  संदीप ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पर एक हजार करोड रूपये का मानहानि का नोटिस भेज कर जवाब मांगा है साथ ही 30 दिन में जवाब न आने पर एक हजार करोड़ रूपये का मानहानि मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
भाजपा नेता संदीप ठाकुर ने बताया कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह पर अभद्र टिप्पणी कर जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ रुपये का घोटाला करने सम्बन्धी गंभीर आरोप लगाते हुए चालीस चोर व नटवर लाल जैसे शब्दों का प्रयोग कर वर्तमान सरकार के सम्मान को ठेस पहुंचाया है।
भाजपा नेता संदीप ठाकुर ने बताया कि यदि आप सांसद संजय सिंह के द्वारा लगाये गये आरोपो का कोई भी साक्ष्य है तो 30 दिन के भीतर अपना पक्ष रखे वरना एक हजार करोड का भुगतान करें। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार व उप्र की जनता में फर्जी बयान बाजी से आपसी द्वेष पैदा होने की सम्भावना हो सकती है। साथ ही पार्टी के सम्मान को भी ठेस पहुंचा है।  इस तरह की झूठे , मनगढ़ंत एवम सस्ती लोकप्रियता पाने की चाहत में सांसद संजय सिंह  ने गलत बयान बाजी कर उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास खो दिया है।  वही भाजपा नेता संदीप ठाकुर ने प्रार्थना पत्र बर्रा थाना प्रभारी को सौंपते हुए कानूनी कार्यवाई की मांग की है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार