सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

नीतीश के उम्मीदवार वाले बयान पर जमकर बरसी BJP… जहरीली शराब के मुद्दे पर भी घेरा

मुख्यमंत्री नीतीश ने उपमुख्यमंत्री को अपना उत्ताधिकारी बताते हुए एक बयान दिया था। जिसके बाद बिहार कि सियासात में हलचल मच गई।

Himanshi Rajput
  • Oct 22 2023 4:21PM

मुख्यमंत्री नीतीश ने उपमुख्यमंत्री को अपना उत्ताधिकारी बताते हुए एक बयान दिया था। जिसके बाद बिहार कि सियासात में हलचल मच गई। जिसके बाद भाजपा ने नीतिश को घेरान शुरू कर दिया।

अब ये बच्चा ही हम लोग का सब कुछ-नीतिश

मुख्यमंत्री नीतीश ने कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से उपमुख्यमंत्री को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है, उन्होंने मीडिया के सामने यह स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में होंगे। मीडिया से बात करते हुए सीएम नीतीश ने तेजस्वी के कंधे पर हाथ रखा और साफ कहा कि यह बच्चा ही अब हमारा सब कुछ है।

नीतीश कुमार के बयान पर भड़के विजय सिन्हा

नीतीश कुमार के इस बयान के बाद भाजपा नेता विजय सिन्हा रविवार को सीएम नीतीश पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले भी तेजस्वी को उत्तराधिकारी बता चुके हैं।  जिसके चलते इस फैसले से खफा होकर जदयू पार्टी के दो 'लवकुश' चेहरे उपेन्द्र कुशवाहा और आरसीपी सिंह पार्टी छोड़कर जा चुके हैं।  

गुंडराज बनाम विकास की होगी लड़ाई- विजय सिन्हा 

विजय सिन्हा ने कहा कि अगर लालू के लाल को ही उत्तराधिकारी बनाना है। तो बाकी नेता जदयू का झंडा क्यों ढोएंगे? भाजपा साफ तौर पर मानती है कि बिहार में बीजेपी बनाम राजद, गुंडाराज बनाम विकास और परिवार बनाम राज्य की जनता की लड़ाई होगी।

जहरीली शराब के मुद्दे पर भी घेरा

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश जी, आप सीतामढ़ी जाकर देखिए जहरीली शराब से कितने लोगों की मौत हो गई है? अब बिहार को और कितना बर्बाद कीजिएगा। आगे उन्होंने कहा कि उत्तराधिकारी बनाने के बारे में मत सोचिए, अब गद्दी को छोड़िए। वैसे भी बिहार की जनता अब नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री रहने नहीं देगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार